Bihar Road News : पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे पर ब्रेक! बिहार की 3 सड़क परियोजनाएं अटकी, चेक करें आपके गांव का रूट Bihar Police : DSP और 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट, जानें क्या है मामला Bihar News : बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर बहाली के नियम बदलेंगे, जान लीजिए क्या होगा एग्जाम पैटर्न और पात्रता से जुड़ी शर्तें बिहार में बारिश और आंधी का अलर्ट: 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, वज्रपात की चेतावनी बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, पटना सहित 32 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना मुजफ्फरपुर से चोरी हुआ महाराष्ट्र नंबर कंटेनर झारखंड से बरामद, अंतरराज्यीय शराब तस्करी गिरोह का हाथ, एक गिरफ्तार मुंगेर में लगातार तीसरे दिन भीषण चोरी, दीवार काटकर छड़-सीमेंट दुकान से लाखों की संपत्ति गायब हैदराबादी बकेट बिरयानी का स्वाद अब पटना में, रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन टीएमसी सरकार भ्रष्टाचार और अराजकता की प्रतीक, परिवर्तन यात्रा से बंगाल में आएगा बदलाव: सम्राट चौधरी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रोहित सिंह ने महिलाओं के बीच बांटी साड़ियां, कहा- नारी शक्ति को मजबूत करना सबकी जिम्मेदारी
06-Aug-2024 08:12 PM
By First Bihar
PATNA: पटना में महज 300 रूपये के खातिर एक ई-रिक्शा (हवा-हवाई) चालक की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गयी और लाश को ठिकाना लगाने के लिए फेंक दिया गया। 3 अगस्त को पटना सिटी के दीदारगंज थाना क्षेत्र से शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी थी। शव की पहचान ई-रिक्शा चालक मनोज के रूप में हुई थी।
उसकी पहचान हाथ पर बने टैटू और रुमाल से परिजनों ने की थी। इससे पहले मनोज के परिजनों ने चौक थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने इलाके के कन्हैया पोद्दार और संतोष कुमार पूछताछ के लिए उठाया। दोनों से कड़ाई से पूछताछ की गयी तब बताया कि मनोज को भाड़े पर ई-रिक्शा चलाने के लिए दिया था।
उसके ऊपर पैसा बकाया था इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद उसकी हत्या कर शव को फतेहपुर इलाके में फेंक दिया था। पुलिस ने उस चाकू को बरामद किया है जिसका उपयोग उसने मनोज की हत्या में किया था। वही बाइक और ई-रिक्शा को भी जब्त किया है। फिलहाल दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया है। सिटी एसपी पूर्वी भरत सोनी ने इस बात की पुष्टि की है।