प्लीज पास कर देना, फेल हुई तो घर वाले…, मैट्रिक-इंटर की कॉपियों में छात्रों का उत्तर पढ़कर टीचर हैरान भारत के पास बचा है और कितना पेट्रोल-डीजल? किल्लत की अफवाहों पर केंद्र सरकार का जवाब भारत के पास बचा है और कितना पेट्रोल-डीजल? किल्लत की अफवाहों पर केंद्र सरकार का जवाब Bihar news : बिहार की राजनीति में बेटों की विरासत, Nitish Kumar से Lalu Yadav तक; पढ़िए बाकियों के नाम Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: पुलिस वैन को पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे में तीन पुलिसकर्मी घायल, चालक फरार पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? T20 World Cup 2026 : ट्रॉफी के साथ करोड़ों की इनामी राशि भी दांव पर, भारत-न्यूजीलैंड के बीच होगा महामुकाबला; जानिए विजेता को मिलेंगे कितने पैसे?
13-May-2020 03:24 PM
DESK : एक तरफ जहां कोरोना लोगों के अपनो से दूर कर रही है तो वहीं मध्य प्रदेश में ठीक इसके उलट कोरोना महामारी के कारण एक परिवार के लिए उनका मरा हुआ बेटा जिंदा लौट आया.
मामला मध्यप्रदेश के छतरपुर का है. दरअसल छतरपुर के बिजावर इलाके के भगोला आदिवासी का बेटा 3 साल पहले लापता हो गया था. बेटे के लापता होने के कुछ दिन बाद ही दिसावर के मोनासैया जंगल में एक कंकाल मिला. भगोला आदिवासी ने इसकी पहचान अपने बेटे के रूप में की थी. परिजनों ने कंकाल का अंतिम संस्कार भी अपने बेटे की तरह ही कर दिया. उसका श्राद्ध कर्म भी पूरे रीति-रिवाज के साथ किया गया. परिवार अपने बेटे को मरा मानकर उसे भुला चुका था.
लेकिन कोरोना संकट के बीच कई राज्यों से मजदूर घर वापसी कर रहे हैं, ऐसे में अचानक बिलारी गांव का उदय आदिवासी अपने घर पहुंच गया. जिस बेटे का अंतिम संस्कार पिता ने अपने ही हाथों 3 साल पहले कर दिया था वह बेटा उसके सामने जिंदा खड़ा था. जिसके बाद घरवालों का खुशी का ठिकाना नहीं रहा. पिता अपने बेटे को लेकर पुलिस के पास पहुंचा. युवक ने पुलिस ने बताया कि वह 3 साल पहले अपने परिवार से नाराज होकर हरियाणा के गुरुग्राम चला गया था और वही एक फैक्ट्री में काम करता था. इस दौरान युवक ने अपने परिजनों से कोई संपर्क नहीं किया. लॉकडाउन के दौरान मजदूर अपने घर लौटने लगे तो युवक भी अपने घर वापस आ गया युवक की बात सुन पुलिस जांच में जुट गई है. आखिर जब युवक जिंदा है तो परिजनों ने जिस कंकाल का अंतिम संस्कार किया था वह किसका था. इस सवाल के जवाब ढूंढने की कोशिश अब पुलिस कर रही है.