ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Assembly News : बिहार विधानमंडल का 10वां दिन आज, लॉ एंड ऑर्डर पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष Land for Job Scam : लैंड फॉर जॉब केस में आज सुनवाई, लालू प्रसाद यादव परिवार समेत 41 आरोपियों पर चलेगा ट्रायल Bihar Budget 2026 : इतने हज़ार करोड़ रुपए सिर्फ सैलरी में बाटेंगी नीतीश सरकार , ताबड़तोड़ भर्तियों से बढ़ा खर्च Bihar Teacher Rules : बिहार में टीईटी खत्म, अब प्राइमरी टीचर बनने के लिए बस करना होगा यह काम; सीधे मिलेगी नौकरी Katihar fire incident : कटिहार में 500 दुकानें जली, 10 करोड़ से ज्यादा का नुकसान; सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण आग Bihar weather : बिहार में बदल रहा मौसम, धूप तेज होने से बढ़ेगा तापमान; मौसम विभाग का अलर्ट Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा

3 साल के मासूम के साथ गर्भवती पत्नी को जिंदा जलाकर मार डाला, आरोपी पति और ननद फरार

3 साल के मासूम के साथ गर्भवती पत्नी को जिंदा जलाकर मार डाला, आरोपी पति और ननद फरार

04-Jan-2022 05:27 PM

By SANT SAROJ

SUPAUL: सुपौल के त्रिवेणीगंज में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक हैवान पति ने पत्नी और अपने 3 साल के मासूम बेटे को पलंग में बांधकर जिंदा जला दिया। इस घटना में दोनों की जलकर दर्दनाक मौत हो गयी। 


घटना को अंजाम देने के बाद मृतका के पति औऱ ननद मौके से फरार हो गये। मृतका के परिजनों को इस घटना की जानकारी पड़ोसियों ने दी जिसके बाद दौड़े भागे परिजन बेटी के घर पर पहुंचे और वहां जो कुछ देखा परिजनों के पांव तले जमीन ही खिंसक गई।


मृतका के परिजनों ने पति और ननद पर हत्या का आरोप लगाया है। बेटे के साथ मां को पलंग में बांधकर जिंदा जलाकर मारने की घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के मयुरवा वार्ड नम्बर 4 की है। जहां एक पति ने बहन के साथ मिलकर अपनी 27 वर्षीय गर्भवती पत्नी रंजन देवी औऱ 3 साल के बेटे प्रभव आशीष को आंखों पर पट्टी लगा दिया औऱ हाथ-पैर को पलंग से बांध दिया।


 जिसके बाद घर में बंद कर जिंदा जला दिया। जिसके बाद गांव वालों ने इस घटना की जानकारी मृतका के परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों की सूचना पर त्रिवेणीगंज पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गयी और मामले की छानबीन शुरू की। मृतका के परिजनों ने पति और ननद पर हत्या का आरोपी बनाया है। 


परिजनों का कहना था कि आरोपी पति आशीष ने रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा में सेटिंग कराया था जिसके लिए वह उनकी बेटी से एक लाख रुपये मायके वालों से मांगने की जिद्द पर अड़ा हुआ था। इस बात को लेकर दोनों में विवाद होता रहता था। बेटी ने कहा था कि उसके परिजन एक लाख रुपये देने में असमर्थ हैं वे कहां से इतना पैसा लाएंगे। लेकिन पति लगातार पैसे की मांग कर रहा था। 


मांग पूरी नहीं होने पर उसने अपने मासूम बेटे के साथ पत्नी को आग के हवाले कर दिया। जिसमें उसकी बहन ने भी भाई का साथ दिय़ा। घटना के बाद अब दोनों फरार हैं। फिलहाल पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। वही घटना के हरेक बिन्दुओं की जांच में पुलिस जुटी हुई है। पूरे इलाके में इस घटना की चर्चा हो रही है। इलाके के लोग भी इस घटना से हैरान है। गांव में इस घटना के बाद से मातम का माहौल है। वही मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।