ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / 3 राज्यों में हार के लिए कांग्रेस जिम्मेदार, JDU ने कहा..अकेले BJP से...

3 राज्यों में हार के लिए कांग्रेस जिम्मेदार, JDU ने कहा..अकेले BJP से लड़ नहीं सकते, कांग्रेस बोली..रिजल्ट पर मंथन की जरूरत

03-Dec-2023 09:46 PM

By First Bihar

DESK: पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में 4 राज्यों के नतीजे सामने आ गये।  मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना में बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिला तो वही तेलंगाना में कांग्रेस को बहुमत मिला है। तीन राज्यों में INDIA गठबंधन की हार के लिए JDU ने कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। जेडीयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने कहा है कि अकेले भाजपा से नहीं लड़ सकते। वही कांग्रेस ने कहा कि रिजल्ट पर मंथन करने की जरूरत है। 


केसी त्यागी ने कहा कि यह सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस की हार है। इसका इंडिया गठबंधन से कोई वास्ता नहीं है। केसी त्यागी ने कहा कि कांग्रेस ने किसी भी घटक दल से ना कोई संपर्क किया और ना ही सहयोग मांगा। कांग्रेस तो अपने बलबूते ही बीजेपी को हराने की योजना बना रही थी। जो कि एक दिव्य स्वप्न के जैसा था। 


वही बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि राजस्थान में कोई गहलोत सरकार के खिलाफ नहीं बोलता था। कोई एंटी इनकमवेंसी का माहौल नहीं था। वहां सरकार की तारीफ होती थी। लेकिन, जिस तरह का रुझान है इसको लेकर समीक्षा की जानी चाहिए। कांग्रेस नेता ने कहा कि, जदयू के तरफ से यह जरूर कहा जा रहा हो की इन राज्यों में रीजनल पार्टी को अधिक महत्त्व देना चाहिए, लेकिन सच बात यही है कि मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की ताकत वहां के रीजनल पार्टी से बहुत अधिक है। इसलिए रिजल्ट पर मंथन की जरूरत है। 


हमलोग इन जगहों पर कैसे पीछे रहे इसपर समीक्षा की जरूरत है।  वहीं, विपक्षी गठबंधन की बैठक को लेकर अखिलेश सिंह ने कहा कि हमारा गठबंधन कभी छुट्टी पर नहीं था। हमारा गठबंधन पूरी ताकत से पूरी समर्थन से मोदी को केंद्र की कुर्सी से हटा कर रहेगा। हम इस मीटिंग में तय करेंगे की हमें किस तरह से आगे काम करना चाहिए। फिलहाल हमें तीन राज्यों के रिजल्ट पर समीक्षा की जरूरत है और इस पर बातचीत की जाएगी। 


उधर, सरकार के मंत्री विजय चौधरी के बयान पर कांग्रेस नेता ने कहा कि सिर्फ जदयू के लिए नहीं बल्कि पूरा इंडिया गठबंधन जो 28 दलों का है सबके लिए जरूरी है। हमलोग पूरी तरह से मोदी को हटाने का काम करेंगे। इसलिए इसमें कोई सकारात्मक या नकारात्मक बातें नहीं है वह जो कह रहे हैं उसका जवाब वही दे पाएंगे।