ब्रेकिंग न्यूज़

खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / लालू यादव के घर में राबड़ी देवी समेत 3 लोग करते हैं बहू...

लालू यादव के घर में राबड़ी देवी समेत 3 लोग करते हैं बहू ऐश्वर्या को प्रताड़ित, तीनों के खिलाफ महिला थाने में मामला दर्ज

16-Dec-2019 07:55 AM

PATNA : राजद सुप्रिमो लालू प्रसाद यादव के घर में सास-बहू का झगड़ा फिर से क्लाइमेक्स पर आ गया. तेजप्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या राय ने राबड़ी देवी पर बाल खींचकर मारपीट करने का आरोप लगाया है. जिसके बाद बहू ऐश्वर्या ने सभी के खिलाफ महिला थाने में मामला दर्ज कराया है. 

लालू यादव के घर में 3 लोग करते हैं ऐश्वर्या को प्रताड़ित
लालू यादव के घर में ऐश्वर्या को तीन लोग प्रताड़ित करते हैं. सास राबड़ी देवी, पति तेजप्रताप यादव और ननद मीसा भारती के खिलाफ ऐश्वर्या ने पटना के महिला थाने में घरेलू हिंसा की प्राथमिकी दर्ज कराई है. 

राबड़ी पर मारपीट का लगाया आरोप
लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या राय ने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने उन्हें बाल खिंचकर पहले तो बहुत पीटा और उसके बाद घर से धक्के देकर बाहर निकाल दिया. बहू ऐश्वर्या ने कहा है कि राबड़ी देवी उन्हें लंबे अरसे से प्रताड़ित कर रही हैं उन्हें घर में खाने को नहीं दिया जाता और उनका मोबाइल भी राबड़ी देवी ने छीन लिया.

मायके में रहेगी ऐश्वर्या
महिला थाने में मामला दर्ज होने के बाद ऐश्वर्या का मेडिकल कराया गया और उसके बाद ऐश्वर्या राबड़ी आवास  से अपना समान लेने के बाद मायके चली गई. ऐश्वर्या के पिता चंद्रिका प्रसाद ने कहा कि मैंने पहले ही बेटी को कहा था कि तुम यहां पर मत रहो, लेकिन वह अपने जिद में आकर पिछले विवाद के बाद भी रूकी रही. ऐश्वर्या का कहना था कि शादी इस घर में हुई है तो इसी घर में रहते हुए वह अपनी लड़ाई लड़ेगी. लेकिन आज मारपीट के बाद ऐश्वर्या अब हमलोगों के साथ रहेगी.