पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
27-Aug-2021 02:04 PM
By BADAL ROHAN
PATNA CITY: बोरे में बंद एक युवक की लाश तालाब से मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी है। पटना सिटी के बाइपास थाना क्षेत्र के शनिचरा मंदिर के पास स्थित तालाब से गोताखोर की मदद से लाश को बरामद किया गया है। शव की पहचान बेगमपुर निवासी 24 वर्षीय युवक अमन कुमार उर्फ बिट्टू कुमार के रूप में हुई है। जो तीन दिनों से लापता था।
अमन का शव मिलने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से आक्रोशित परिजनों ने थाना के पास जमकर हंगामा मचाया और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की। हंगामा कर रहे लोगों को पुलिस ने बल प्रयोग कर थाने से भगाया।
वही पुलिस का दावा है कि हत्या की गुत्थी सुलझा ली गयी है। हत्या में शामिल मृतक के 6 साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों से पुलिस ने पूछताछ की। जिनकी निशानदेही पर तालाब से शव को बरामद किया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक के साथियों ने बर्थडे पार्टी के बहाने बुलाकर अमन की हत्या कर दी और साक्ष्य छिपाने के मकसद से लाश को बोरे में बंद कर तालाब में फेंक दिया।
गौरतलब है कि बीते 21 अगस्त को बाइपास थाना क्षेत्र के बेगमपुर निवासी अमन उर्फ बिट्टू दोस्तों के साथ जन्मदिन की पार्टी मनाने के लिए घर से निकला था। लेकिन जब वह घर वापस नहीं लौटा तब परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की। लेकिन उसका पता नहीं चल सका। रहस्यमय ढंग से गायब अमन का जब कोई सुराग नहीं मिला तब परिजनों ने स्थानीय थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई शुरू की।
