ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar police : बिहार के इस जिले में दो SHO हुए सस्पेंड, SSP कांतेश कुमार मिश्रा की बड़ी कार्रवाई; लापरवाही पर गिरी गाज Bihar River: विजय सिन्हा के दावों की खुली पोल ! ट्रकों से नहीं हाईवा से धड़ल्ले से हो रहा अवैध बालू खनन; DM ने जांच का दिया आदेश Bihar Police : वर्दी का सपना होगा पूरा! बिहार पुलिस SI भर्ती 2026 का सुनहरा मौका, जानें आवेदन की आखिरी तारीख Bihar Budget Session 2026 : विधानसभा में आज बजट पर बोलेंगे तेजस्वी यादव, NEET छात्रा मौत को लेकर कानून व्यवस्था पर विपक्ष उठाएगा सवाल Bihar Cabinet Meeting : Bihar Cabinet Meeting: आज होगी सीएम नीतीश की अहम कैबिनेट बैठक, सदन की कार्यवाही के बाद बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर Bihar Vigilance : हिरासत में लिए गए ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर, घर से मिली मिली अकूत संपत्ति Rajgir Cricket Stadium : राजगीर में बना बिहार का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, इस साल से ipl मैचों की उम्मीद Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा

3 दिनों बाद घर से निकले सुशील मोदी जलजमाव पर कर रहे मीटिंग, क्या मुख्यमंत्री की ताबड़तोड़ बैठकों का नहीं हुआ कोई असर ?

3 दिनों बाद घर से निकले सुशील मोदी जलजमाव पर कर रहे मीटिंग, क्या मुख्यमंत्री की ताबड़तोड़ बैठकों का नहीं हुआ कोई असर ?

01-Oct-2019 05:38 PM

PATNA : राजधानी पटना के पानी में डूबने के तीन दिनों बाद अपने घऱ से निकले सुशील मोदी अब जलजमाव निकालने के लिए हाई लेवल मीटिंग कर रहे हैं. सुशील मोदी ने अधिकारियों के साथ साथ पटना के तमाम विधायकों को इस मीटिंग में बुलाया है. सवाल ये उठ रहा है कि क्या मुख्यमंत्री की ताबड़तोड़ बैठकों का कोई असर नहीं हुआ जो डिप्टी सीएम को बैठक करनी पड़ रही है.

क्या झेंप मिटा रहे हैं सुशील मोदी
पटना में भीषण जलजमाव के बाद सबसे ज्यादा फजीहत सुशील कुमार मोदी की हुई है. बिहार का उप मुख्यमंत्री तीन दिनों तक अपने घर में बंद रहे. फिर जब बाहर निकाले गये तो उनकी हाफ पैंट वाली तस्वीर वायरल हो गयी. वायरल वो पुरानी तस्वीरें भी हुई जब लालू-राबड़ी राज में पटना में जलजमाव होने पर सुशील मोदी धरना पर बैठ जाते थे. देश भर में फजीहत के बाद सुशील मोदी आज एक्शन में आये हैं. वे आज दिन  में उन संप हाउसों तक गये जहां से पानी निकाला जा रहा है. शाम में उनकी बैठक हो रही है जिसमें नगर निगम और जिला प्रशासन के अधिकारियो के साथ साथ पटना के विधायकों को बुलाया गया है. सुशील मोदी की बैठक तब हो रही है जब राजधानी के सभी हिस्सों से पानी उतरने लगा है और निकम्मा सरकारी तंत्र सरकार की पूरी फजीहत करान के बाद हरकत में आ गया है. 

मुख्यमंत्री की बैठकों का नहीं हुआ असर ?
पटना से पानी निकालने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तीन दिनों में दस से ज्यादा मीटिंग कर चुके हैं. नीतीश कुमार के साथ साथ सीएम सचिवालय लगातार मॉनिटरिंग कर रहा है. जहां मुख्यमंत्री खुद लगातार बैठक कर रहे हों, वहां उप मुख्यमंत्री की बैठक का क्या मतलब है. एक प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि ऐसी बैठकों से काम बाधित हो रहा है. अधिकारी फील्ड में रहेंगे तो काम ज्यादा बेहतर तरीके से होगा. लेकिन उनका वक्त रिपोर्ट तैयार करने और फिर मीटिंग में उसे पेश करने में चला जा रहा है.