ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
17-Jan-2023 08:50 AM
PATNA: बिहार में बजट सत्र को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसको लेकर विधानसभा सचिवालय की तरफ से तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। बिहार विधानसभा सचिवालय द्वारा तय की गई तिथि के मुताबिक बजट सत्र 27 फरवरी से 5 अप्रैल तक चलेगा। महागठबंधन सरकार का यह पहला बजट सत्र होगा। इस दौरान 21 बैठकें होने की संभावना है। विधानसभा सचिवालय ने सरकार के आला अधिकारियों से विमर्श के बाद ये तिथियां तय की हैं हालांकि इसपर कैबिनेट की मुहर लगनी अभी बाकी है।
दरअसल, इससे पहले 20 फरवरी से 27 मार्च और 24 फरवरी से 31 मार्च तक बजट सत्र चलाने की चर्चा हुई थी लेकिन अंतिम रूप से 27 फरवरी से ही बजट सत्र चलाने पर सहमति बन पाई है। बजट सत्र के पहले ही दिन राज्यपाल फागू चौहान दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे। इस दौरान राज्यपाल महागठबंधन सरकार की योजनाओं और राज्य में हुए विकास कार्यों की विस्तार से जानकारी देंगे। बजट सत्र के अगले दिन वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट पेश किये जाने की संभावना है। उसके बाद अन्य विभागों के बजट पेश किये जाएंगे।
बता दें कि नीतीश कुमार के एनडीए से अलग होने के बाद 9 अगस्त 2022 को बिहार में महागठबंधन सरकार अस्तित्व में आई थी। नई सरकार के गठन के बाद से ही विपक्ष की भूमिका में आई बीजेपी अलग-अलग मुद्दों को लेकर महागठबंधन की सरकार को घेरती रही है। छात्रों पर लाठीचार्ज, छपरा शराबकांड, बीपीएससी पेपर लीक से लेकर अपराध और भ्रष्टाचार को लेकर विपक्ष लगातार नीतीश-तेजस्वी की सरकार पर हमलावर बनी हुई है। बजट सत्र ऐसा मौका होता है जिसमें विपक्ष को सरकार को घेरने का पूरा मौका मिलता है। ऐसे में बजट सत्र के हंगामेदार होने की पूरी संभावना है।