ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / बिहार: 27 फरवरी से पुलिस लाइन से लापता कांस्टेबल का मर्डर, इसी साल...

बिहार: 27 फरवरी से पुलिस लाइन से लापता कांस्टेबल का मर्डर, इसी साल होनी थी शादी

04-Mar-2021 12:37 PM

LAKHISARAI : लखीसराय पुलिस लाइन से लापता कांस्टेबल का शव मुंगेर के मुफ्फसिल थाना इलाके के सीताकुंड डीह इलाके से बरामद किया गया है.  शव के क्षत-विक्षत रहने के कारण परिजनों ने मृतक के कपड़े और घटनास्थल से बरामद मोबाइल के आधार पर जवान की पहचान की है. 

मृतक की पहचान लखीसराय पुलिस केंद्र के जवान रवि रंजन उर्फ चुन्नू उर्फ चंदन के रुप में की गई है. चंदन मूल रुप से वैशाली के महुआ का रहने वाला था.चंदन की शादी ठीक हो गई थी और इसी साल उसकी शादी होने वाली थी. 

बता दें कि चंदन 27 फरवरी को पुलिस लाइन से बिना किसी को बताए बाहर चला गया था. काफी देर होने के बाद भी जब वह लौट कर वापस नहीं आया तो साथी जवानों ने उसे कॉल किया, लेकिन उसका फोन स्वीच ऑफ आने लगा. इसकी जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने भी चंदन को कॉल किया, लेकिन उसका फोन स्वीच ऑफ आने लगा. 

इसके बाद परिजन लखीसराय नगर थाना में पहुंचे और मामला दर्ज कराया. इसके बाद से जवान चंदन की खोज की जा रही थी. गुरुवार को एक शख्स का शव  मुंगेर के मुफ्फसिल थाना इलाके के सीताकुंड डीह इलाके से बरामद किया गया और इसकी पहचान पुलिस जवान चंदन के रुप में की गई.शव की पहचान होने के बाद परिजनों मे कोहराम मच गया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.  वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.