गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश MUZAFFARPUR: होली मनाने बुआ के घर आई नाबालिग बच्ची के साथ गांव के युवक ने किया गंदा काम, आरोपी को पुलिस ने दबोचा बिहार में बागमती नदी पर बनेगा 3.35 किमी लंबा एलिवेटेड पुल, भूमि अधिग्रहण को मिली मंजूरी बिहार में बागमती नदी पर बनेगा 3.35 किमी लंबा एलिवेटेड पुल, भूमि अधिग्रहण को मिली मंजूरी खाड़ी देशों में फंसे बिहारियों के लिए बड़ी पहल! नीतीश सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर ‘ईरान में फंसे भारतीयों को सकुशल स्वदेश वापसी के लिए ठोस कदम उठाए सरकार’, केंद्र से मुकेश सहनी की मांग ‘ईरान में फंसे भारतीयों को सकुशल स्वदेश वापसी के लिए ठोस कदम उठाए सरकार’, केंद्र से मुकेश सहनी की मांग बिहार में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा एक और पुल? ढलाई के दौरान भरभराकर गिरा ढांचा, बाल-बाल बचे मजदूर
19-Jan-2021 07:39 AM
PATNA : राजधानी पटना समेत पूरे प्रदेश में ठंड का प्रकोप एकाएक बढ़ गया है. मौसम का मिजाज जितना ठंडा होता जा रहा है लोगो की परेशानियां उतनी ही बढ़ती जा रही है. पटना सहित राज्य के ज्यादातर जिले कोल्ड डे की चपेट में हैं.
इन सब के बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के 26 जिलों में कोल्ड अलर्ट जारी किया है. अगले तीन दिनों तक इसी तरह के मौसम बने रहने की संभावना है.पटना में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री से नीचे जा पहुंचा है. सोमवार को पटना का न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. तापमान में एकाएक गिरावट होने से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है.
मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, बेगूसराय, लखमीपुर, नवादा,पश्चिमी चंपारण, सीवान, सारण, पूर्व चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर , बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, जहानाबाद और अरवल में मंगलवार को कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है.
कश्मीर से बर्फीली और राजस्थान की ओर आ रही शुष्क ठंडी हवाओं ने बिहार में ठंड काफी बढ़ गई है. मंगलवार को प्रदेश के 26 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट घोषित किया गया है. इसके साथ ही मंगलवार की सुबह से ही घना कोहरा है.