Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट मिडल ईस्ट युद्ध के बीच भारत ने बढ़ाई खुद की सुरक्षा, अब गोला-बारूद ही नहीं इस टेक्नोलॉजी से भी दुश्मन को मिलेगा करारा जवाब IPL 2026 से पहले बड़ा झटका! 7 खिलाड़ी बाहर, 9 पर सस्पेंस, टीमों की बढ़ी टेंशन; ये है पूरी लिस्ट धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए घमासान: JDU ने अपने तीन महासचिवों को दफ्तर में घुसने पर लगाई पाबंदी..चैंबर को किया लॉक ! वजह क्या है जानें.... ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार
09-Sep-2020 07:44 AM
PATNA : अब अनलॉक-4 में 21 सितंबर से स्कूल में विद्यार्थी मार्गदर्शन के लिए जा सकते हैं. सरकार की गाइडलाइन के अनुसार अब स्कूलों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि 1 दिन में 20 से अधिक छात्र को नहीं बुलाया जाएगा और समय को भी दो शिफ्ट में बांटने की तैयारी की जा रही है.
सुबह की शिफ्ट में नौवीं और दसवीं के छात्रों को बुलाया जाएगा, वहीं शाम की शिफ्ट यानी 2बजे के बाद 11वीं और 12वीं के स्टूडेंट स्कूल जा सकेंगे. स्टूडेंट को सेक्शन वाइज भी बुलाया जाएगा. इसीलिए स्कूल अलग-अलग दिन अलग-अलग सेक्शन के छात्रों को बुलाने की व्यवस्था में लगे हैं. शेड्यूल तैयार किया जा रहा है, जिसे अभिभावकों और शिक्षकों को भेजा जाएगा.
बच्चों को मार्गदर्शन देने के लिए स्कूल द्वारा 50 फिसदी शिक्षकों को बुलाया जाएगा. स्कूल खोलने के पहले चरण में 9 वीं 12 वीं तक के छात्र सप्ताह में 1 दिन शिक्षकों से मिलने आ सकते हैं.
स्कूल तैयार कर रहे हैं ये निर्देश-
1. एक छात्र सप्ताह में एक बार आएगा.
2. मास्क लगा कर आना अनिवार्य होगा.
3.स्कूल में हर शिफ्ट के बाद अच्छे से सेनेटाइजेशन किया जाएगा.
4. हर दिन स्कूल में तापमान की जांच की जाएगी.
5. स्टूडेंट को जो प्रश्न पूछना है उसे नोटबुक पर लिखकर लाना होगा.
6. स्टूडेंट स्कूल यूनिफार्म में आएंगे.