गैस संकट- बिजली दर वृद्धि और महिला हिंसा पर संयुक्त बैठक की मांग, माले ने गठबंधन को लिखा पत्र, कहा..जनसमस्या को लेकर करें आंदोलन India gas news : PNG कनेक्शन के बाद पुराना LPG चूल्हा कैसे करें कन्वर्ट? जानें आसान और सुरक्षित तरीका बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार gold tagging rule : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा झटका! सरकार बदलने जा रही नियम, अब यह कोड होगा अनिवार्य बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा डायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा Bihar Weather : बिहार में मौसम का बदला मिजाज: 7 से 9 अप्रैल तक तेज हवा, बारिश और वज्रपात की चेतावनी, कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट BIHAR TEACHER NEWS : BPSC शिक्षकों की नौकरी पर संकट! जांच में बड़ा खुलासा, इतने लोगों का सेवा होगा समाप्त; शिक्षा माफिया के नेटवर्क का भी खुलेगा राज
22-Jul-2022 07:23 AM
PATNA : बिहार में बारिश की कमी के कारण सूखे की स्थिति बनी हुई है। इसको लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी गंभीर नज़र आ रहे हैं। कल यानी गुरुवार को सीएम नीतीश ने एक बैठक बुलाई, जिसमें सात निश्चय -2 के तहत हर खेत तक सिंचाई का पानी निश्चय योजना पर चर्चा की गई। ये बैठक मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद रूम में बुलाई गई, जिसमें अपर मुख्य सचिव, लघु जल संसाधन विभाग, परमार रवि मनुभाई, प्रधान सचिव पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग अरविंद कुमार चौधरी, सचिव जल संसाधन संजय अग्रवाल, प्रधान सचिव ऊर्जा विभाग संजीव हंस और निदेशक कृषि मौजूद रहे। नीतीश कुमार ने कहा कि 2025 तक हर खेत में सिंचाई का पानी पहुंचाया जाए।
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार के अंदर नदियों को जोड़ने की कार्यगति तेज़ की जाए। जरूरत के अनुसार चेकडैम बनाया जाए। इससे पर्यावरण संरक्षित रहता है। साथ ही इससे हरियाली भी बरकरार रहेगी। सीएम नीतीश ने अफसरों से कहा कि टाल क्षेत्र की योजनाओं से आप अवगत हैं। उन्होंने कहा कि समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, दरभंगा, सीतामढी, शिवहर जैसे इलाकों में बाढ़ और जलजमाव के पहले के बदतर हालत के बारे में तो सब को पता होगा। हमने इन सभी जगहों पर काफी काम कराया।
वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि लघु जल संसाधन विभाग को अगर किसी प्रकार की कठिनाई हो रही है तो वे कृषि विभाग के साथ बैठक कर इस काम में मदद लें।