बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश
26-Jul-2024 05:10 PM
By Vikramjeet
HAJIPUR: रिलायंस शो रूम में 20 करोड़ रुपए की गोल्ड लूट कांड में फरार चल रहे आरोपी को एसटीएफ और वैशाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आया बदमाश हाजीपुर में अपने साथियों के साथ मिलकर बैंक लूट की योजना बना रहा था, तभी बिहार एसटीएफ और वैशाली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चार अपराधियों को धर दबोचा।
दरअसल, उतराखंड के देहरादून में बदमाशों ने रिलायंस शो रूम से 20 करोड़ रुपए का सोना लूट लिया था। 20 करोड़ रुपए के सोना लूट कांड मामले में फरार चल रहे अपराधी अविनाश कुमार उर्फ बॉस को पकड़ने के लिए देहरादून पुलिस ने एक लाख का इनाम घोषित किया था। अविनाश कुमार उर्फ बॉस पुलिस को लगातार चकमा दे रहा था।
जिसे वैशाली पुलिस और एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ पकड़े गए अन्य अपराधी धर्मेंद्र कुमार समस्तीपुर का रहने वाला है जबकि राकेश कुमार, मयंक कुमार हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत दिग्गी कला पश्चिमी के रहने वाले हैं। इनके पास से पुलिस ने एक कट्टा, दो गोली, एक कार और 2. 215 किलों चरस को बरामद किया है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार शातिर से पूछताछ कर रही है।
