ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / 20 अप्रैल से शुरू हो जाएगा ग्रामीण पथ और पुलों का निर्माण, सरकार...

20 अप्रैल से शुरू हो जाएगा ग्रामीण पथ और पुलों का निर्माण, सरकार ने जारी किया आदेश

17-Apr-2020 11:20 AM

PATNA : बिहार सरकार ने 20 अप्रैल से ग्रामीण पथ व पुलों के निर्माण और मरम्मत शुरू करने का आदेश दिया है. ग्रामीण कार्य विभाग ने इस बारे में दिशा-निर्देश जारी कर दिया है.

जिसके बाद विभाग के सचिव विनय कुमार ने सभी जिले के कार्यालय अभियंताओं को पत्र लिखा है, निर्माण शुरू होने पर एक लाख से अधिक मजदूरों को काम मिलेगा. सचिव के द्वारा लिखे गए पत्र में यह जानकारी दी गई है कि सड़कों व पुलों का निर्माण व मरम्मत सावधानीपूर्वक 20 अप्रैल से शुरू किया जाए यदि कोई प्रतिकूल परियोजनाओं का कार्य स्थल शहरी सीमा क्षेत्र में हो तो बाहर से श्रमिकों को लाए बिना स्थानीय मजदूरों से काम कराया जाए.

अभियंता और संवेदक को कार्यस्थल पर जाने की छूट दी गई है. लेकिन सभी को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाना अभियंताओं की जिम्मेदारी होगी. इसके साथ ही कार्य आरंभ करने तथा जारी रखने की अनुमति दी जाएगी. लापरवाही  सामने आती है तो इसे तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया जाएगा और संवेदक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी. कम से कम 6 फीट की दूरी पर लोग काम करेंगे और मास्क लगाकर ही रहेंगे. कार्यस्थल पर थर्मल स्कैनर, पानी साबुन उपलब्ध रहेगा.