ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग

Home / news / 2 सिर, 4 हाथ और 3 पैर वाले अद्भुत बच्चे का जन्म, बच्चे...

2 सिर, 4 हाथ और 3 पैर वाले अद्भुत बच्चे का जन्म, बच्चे को देखने के लिए उमड़ी भीड़

25-Aug-2021 02:33 PM

BHAGALPUR: जिले नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में एक अद्भुत बच्चे का जन्म हुआ है। 2 सिर, 4 हाथ और 3 पैर वाले बच्चे की जन्म की खबर मिलते ही बच्चे को देखने के लिए अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।  


बताया जाता है कि धोबिनिया के रहने वाले मनोज यादव और सुभद्रा देवी का यह पांचवा बच्चा था। आज सुबह ही प्रसव पीड़ा के बाद सुभद्रा देवी को नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में एडमिट कराया गया था। जहां इस अद्भुत बच्चे ने जन्म लिया। बच्चे को दो सिर, चार हाथ और तीन पैर है। हालांकि जन्म के कुछ समय बाद ही मौत हो गयी। 


नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि ऐसे बच्चे के जन्म लेने के बाद बचने की उम्मीद कम रहती है। जब बच्चे का शुक्राणु बनता है उसी समय कुछ मामलों में उसमें विभाजन हो जाता है। इसी कारण इस तरह के बच्चे का जन्म होता है। यह बहुत कम ही लोगों में देखने को मिलता है। 


वही परिजनों ने बताया कि अस्पताल में ही सुभद्रा देवी का इलाज और नियमित जांच वे करा रहे थे। लेकिन डॉक्टरों ने यह जानकारी नहीं दी की पेट में पल रहा बच्चा कैसा है। यदि इसकी जानकारी दी गयी होती तो बेहतर इलाज के लिए कही और ले जाते लेकिन उनसे डॉक्टर हमेशा यही बात कहते आए कि पेट में पल रहा बच्चा बिलकुल ठीक है। डॉक्टर यदि समय पर सब कुछ स्पष्ट बताते तो शायद बच्चे को बचाया जा सकता था।