Nawada Road Accident : तिलक समारोह जा रहे चाचा-भतीजा समेत 3 की दर्दनाक मौत, बिजली पोल से टकराई बाइक IRCTC ID Block News : रेलवे ने बदले ऑनलाइन टिकट बुकिंग के नियम, कई यूजर्स पर गिरेगी गाज; 24 घंटे के लिए बंद हो सकती है आपकी ID NEET Student Case : पटना नीट छात्रा मौत मामले में जांच तेज, फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों की दोबारा पड़ताल शुरू; जानिए क्या है नया अपडेट ALP Bharti 2026: युवाओं के लिए रेलवे में सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, इतने पोस्ट पर जल्द जारी हो सकता है नोटिफिकेशन; यहां पढ़े वैकेंसी डिटेल Namo Bharat Train : 'अब मिनटों में तय होगा दिल्ली से मरेठ तक का सफ़र ...', PM मोदी आज करेंगे नमो भारत के फुल स्ट्रेच का शुभारंभ Bihar Transport Department : बिहार में 27 जिलों में खुलेंगे नए ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन, अनफिट गाड़ियों पर कसेगा शिकंजा Bihar Gram Kachahari : ग्राम कचहरी को मिले इतने मामलों में सुनवाई का अधिकार, अब गांव में ही होगा न्याय — जानिए क्या है पूरी खबर Bihar Rajya Sabha Election : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी शतरंज, क्या तेजस्वी दिखा पाएंगे दम या नीतीश -सम्राट इस मैदान में भी कर देंगे परास्त Home Guard Vacancy : बिहार में होमगार्ड की बंपर बहाली, 13,500 नए जवान होंगे बहाल; हर दिन मिलेंगे इतने रुपए Bihar Govt Job 2026 : सरकारी नौकरी का मौका, बिहार में 1000 से अधिक पदों पर बहाली का ऐलान;जल्द जारी होंगे फॉर्म
13-Jun-2021 01:09 PM
JEHANABAD : जहानाबाद जिले से एक चौका देने वाली खबर सामने आई है जिसमें व्यक्ति की 2 साल पहले बीमारी की वजह से मौत हो गई. उसके ऊपर एससी/एसटी का केस थाने में दर्ज कराया गया है. जी हां, खबर जहानाबाद के घोसी थाना इलाके की है, यहां एक गांव के रहने वाले जगदीश दास नाम के एक शख्स ने एससी/एसटी एक्ट के तहत कुल 8 लोगों के ऊपर केस दर्ज कराया है. थाने में यह केस 10 जून को दर्ज कराया गया लेकिन हैरत की बात यह है कि आरोपियों में सातवें नंबर पर जिस शख्स का नाम दिया गया है, उसकी मौत साल 2019 में ही हो चुकी है.
जगदीश दास ने घोसी थाना में जो कंप्लेंट दर्ज की है, उसके मुताबिक 9 जून की सुबह जब वह अपने गांव के ही एक दुकान पर सामान खरीदने गया था. उसी वक्त आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज की और लात घूंसे से उसकी पिटाई की. जगदीश दास का आरोप है कि किसी तरह वह आरोपियों के चंगुल से छूटकर भागा. तब उसकी जान बच पाई. जगदीश दास की तरफ से थाने में दर्ज की गई एफआईआर में रंगनाथ शर्मा के बेटे नीरज को भी आरोपी बनाया गया है. ताज्जुब की बात यह है कि नीरज की मौत 2 साल पहले बीमारी की वजह से हो चुकी है.
गांव के लोग बता रहे हैं कि नीरज साल 2019 में ही किडनी की बीमारी की वजह से इस दुनिया को छोड़ कर चला गया था. उसके मृत्यु का रजिस्ट्रेशन भी मोदनगंज प्रखंड की गंधार ग्राम पंचायत में दर्ज ग्राम पंचायत से की तरफ से जारी मृत्यु प्रमाण पत्र में रजिस्ट्रेशन की तारीख 1 जुलाई 2019 है. इसके बावजूद एससी/एसटी एक्ट के तहत मृतक के खिलाफ केस दर्ज करा दिया गया. इस मामले में थाना अध्यक्ष बालेश्वर पासवान के मुताबिक मुकदमा दर्ज किया गया है लेकिन आरोपों की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा है कि अगर एफआईआर में किसी मृत व्यक्ति का नाम पाया गया है तो उस नाम को तत्काल हटाया जाएगा.