ब्रेकिंग न्यूज़

Coal Mining Accident: कोयला खदान में डायनामाइट विस्फोट, 10 मजदूरों की मौत, कई के मलबे में फंसे होने की आशंका Coal Mining Accident: कोयला खदान में डायनामाइट विस्फोट, 10 मजदूरों की मौत, कई के मलबे में फंसे होने की आशंका बिहार के लाखों किसानों को बड़ी राहत: अब पूर्वजों के नाम की जमीन होने पर भी बनेगा फार्मर आईडी, देना होगा सिर्फ यह दस्तावेज बिहार के लाखों किसानों को बड़ी राहत: अब पूर्वजों के नाम की जमीन होने पर भी बनेगा फार्मर आईडी, देना होगा सिर्फ यह दस्तावेज महंगाई भत्ते पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला...ममता सरकार के अन्याय के आगे कर्मचारियों की ऐतिहासिक जीत- मंगल पांडेय Bihar Crime News: डबल मर्डर केस के तीन आरोपी अरेस्ट, कुख्यात अपराधी ने घर बुलाकर कर दी थी दो लोगों की हत्या Bihar Teacher News: शिक्षक ट्रांसफर-पोस्टिंग की हकीकत- मांगा गोपालगंज भेज दिया गया कटिहार, विधान परिषद में भाजपा MLC ने उठाए सवाल...सरकार को घेरा Bihar Crime News: हत्या के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता समेत पांच आरोपी अरेस्ट Bihar Crime News: हत्या के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता समेत पांच आरोपी अरेस्ट Bihar News: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट होगी बिहार की यह पहली सरकारी कंपनी, IPO लाने की प्रक्रिया शुरू; कोई भी लगा सकता है पैसा

Narendra Modi : 2 अक्टूबर को झारखंड आएंगे PM मोदी, परिवर्तन सभा में भरेंगे हुंकार

Narendra Modi :  2 अक्टूबर को  झारखंड आएंगे PM मोदी, परिवर्तन सभा में भरेंगे हुंकार

30-Sep-2024 07:48 AM

By First Bihar

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो अक्टूबर को झारखंड दौरे पर हजारीबाग आएंगे और मटवारी गांधी मैदान में परिवर्तन सभा को संबोधित करेंग। पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। इसके साथ ही पीएम मोदी की परिवर्तन सभा को सफल बनाने के लिए रणनीति बनायी गयी। इसको लेकरबरही एनएच आईबी में भाजपा की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह और संचालन बरही मंडल अध्यक्ष भगवान केसरी ने किया। 


वहीं, पीएम के कार्यक्रम को लेकर हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हजारीबाग की परिवर्तन सभा को ऐतिहासिक बनाना है। इसके लिए भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता को पूरी मेहनत से लग जाना है। साधन की जो भी जरूरत होगी, उपलब्ध कराया जाएगा। पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि परिवर्तन सभा में सबसे बड़ी भागीदारी बरही विधानसभा क्षेत्र से होगी। बरही, चौपारण, पदमा, चंदवारा से 20 से 25 हजार लोग पीएम मोदी की सभा में शिरकत करेंगे। 


इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर एसपीजी के आइजी, एडीजी सहित कई आला अधिकारियों ने रविवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।  एसपीजी के आइजी परिवर्तन यात्रा के समापन समारोह स्थल मटवारी गांधी मैदान पहुंचे। आइजी झारखंड पुलिस एकेडमी स्थित हैलीपेड का निरीक्षण किया और विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। विश्वविद्यालय ने एसपीजी के आइजी, झारखंड पुलिस के एडीजी के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक की. इस बैठक में डीसी, एसपी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


इधर, प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर हजारीबाग में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था होगी। इसके लिए शहर में तीन हजार पारा मिलिट्री फोर्स को तैनात किया जा रहा है।  इसके अलावा रैप के दो कंपनी को भी लगाया जा रहा है। इसके अलावा राज्य भर के सात एसपी, 45 डीएसपी, 100 इंस्पेक्टर और 400 सब इंस्पेक्टर की तैनाती की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों को भी जिले में हाई अलर्ट में रखा गया है।