मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा
25-Aug-2024 07:08 PM
By First Bihar
ARARIA: अररिया के रानीगंज थाना क्षेत्र के हसनपुर सरवाहा घाट के पास तीन दिन पहले गोली मारकर अमरोज आलम नामक व्यक्ति की हत्या कर दी गयी थी। इस हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने किया है। रिश्तेदारों ने ही दो लाख रूपये की सुपारी देकर शूटरों से हत्या करवाई थी। किलर से हत्या करवाने की बात सामने आई है। इस मामले में चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार चारों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद सभी को जेल भेजा जाएगा। चारों आरोपियों में से 3 रानीगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है जबकि एक नरपतगंज थाना क्षेत्र का है। डीएसपी हेडक्वार्टर फकरे आलम ने प्रेस कांफ्रेंस कर मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि अमरोज आलम हत्याकांड मामले में रानीगंज थाना क्षेत्र के बड़हरा वार्ड संख्या 14 के आशीष कुमार यादव पिता -रामचंद्र यादव, हसनपुर वार्ड संख्या तीन के सूरज कुमार उर्फ सूर्या यादव पिता -अशोक यादव, बड़ी रामपुर वार्ड संख्या चार के इमादुल्लाह उर्फ इमदा पिता -मो.हसीब और नरपतगंज थाना क्षेत्र के चकला झिंगली चौक वार्ड संख्या 5 के मो.उमर आलम पिता -मो.फिरोज आलम को गिरफ्तार किया है।
डीएसपी हेडक्वार्टर ने बताया कि सदर एसडीपीओ रामपुकार सिंह के नेतृत्व में हत्याकांड को लेकर बनी विशेष टीम ने वैज्ञानिक और तकनीकी अनुसंधान का सहारा लेकर यह खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि अमरोज आलम की गोली मारकर हत्या की गयी थी। तीन दिन पहले 22 अगस्त की सुबह जब अमरोज आलम की शव मिली था तब एसपी अमित रंजन के द्वारा सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में रानीगंज थाना और डीआईयू की टीम को मिलाकर विशेष टीम का गठन किया गया। साथ ही मामले को सुलझाने के लिए एफएसएल और डीआईयू टीम के द्वारा साक्ष्य संकलन के साथ साथ तकनीकी एवं वैज्ञानिक अनुसंधान का सहारा लिया गया था। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद सभी को जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।