बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर एक्शन की तैयारी, 31 मार्च तक 200 करोड़ वसूली का लक्ष्य; घर-घर पहुंचेगी टीम बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर एक्शन की तैयारी, 31 मार्च तक 200 करोड़ वसूली का लक्ष्य; घर-घर पहुंचेगी टीम BIHAR NEWS : Begusarai में CM Nitish की सुरक्षा में बड़ी चूक! हेलीपैड पर घुसा बैल, पुलिसकर्मियों में मची अफरा-तफरी NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने दे दी जान, पढ़ाई के तनाव में उठाया खौफनाक कदम Bihar Crime News: पैसों के विवाद में शराब कारोबारी की बेरहमी से हत्या, खेत में शव मिलने से सनसनी Bihar road accident : आरा-अरवल रोड पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो होमगार्ड जवानों को मारी टक्कर; एक की मौत बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: थार सवार युवक पर बरसाईं गोलियां, मौके पर हुई मौत Bihar News : पटना, गया, दरभंगा और पूर्णिया से जल्द शुरू होगी विदेशी फ्लाइट सेवा, जानिए कितना होगा किराया और समय Bihar News : पटना में चिकन पॉक्स का प्रकोप, एक हफ्ते में 50 लोग संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम
12-Nov-2022 02:53 PM
By VISHWAJIT
PATNA : बिहार में पुस्तक प्रेमियों के लिए हर साल आयोजित होने वाला पुस्तक मेला इस बार 2 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है। यह मेला राजधानी पटना के सुप्रसिद्ध गांधी मैदान में आयोजित करवाया जाएगा। यह मेला सेंटर फॉर रीडरशिप डेवलपमेंट द्वारा लगाया जाता है। इस मेले बिहार से लेकर देश के कई राज्यों से संचालित हो रहे प्रकाशन की पुस्तक उपलब्ध रहेगी।
वहीं, इस बार के मेले को लेकर फॉर रीडरशिप डेवलपमेंट द्वारा मिली जानकारी के अनुसार इस बार मेले का प्रमुख कार्यक्रम जनसंवाद होगा।जिसमें देश भर से अनेक प्रमुख कलाकार शामिल होंगे। इस बार पटना पुस्तक मेले में विशेष रूप से कोविड महामारी के बाद बनी दुनिया की स्तिथि के बाद एक दूसरे को प्रोत्साहन और सहयोग देने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस बार भी कई साहित्यिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।
इसके साथ ही इस बार साहित्य के लिए विद्यापति पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। तो वहीं, पत्रकारिता के लिए सुरेंद्र प्रताप सिंह पुरस्कार, रंगकर्म के लिए भिखारी ठाकुर पुरस्कार और कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए यक्षिणी पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही हर साल की तरह पटना पुस्तक मेला में स्कूली बच्चों का यूनिफॉर्म और परिचय पत्र के साथ प्रवेश निःशुल्क होगा। जबकि सरकारी कॉलेज के छात्रों को सोमवार से शुक्रवार तक परिचय पत्र के साथ प्रवेश निःशुल्क होगा। इसके साथ ही दिव्यांगों के लिये भी प्रवेश निःशुल्क रहेगा। यह मेला 13 दिसम्बर तक आयोजित करवाया जाएगा।
बता दें कि, हर साल पुस्तक प्रेमियों को इस दिन काफी इंतजार रहता है। इस मेले में कई प्रकाशन की पुस्तकें एक जगह पर आसानी से उपलब्ध हो जाती है। इसके साथ ही इस मेले में बिहार से जुड़े हुए चीज़ों को भी अधिक बढ़ावा मिलता है। इसके साथ ही हर रोज अलग - अलग तरह के कार्यक्रम आयोजित करवाए जाते हैं। साथ ही खाने - पीने की चीज़ों का भी स्टॉल लगाया जाता है।