ब्रेकिंग न्यूज़

ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

2 अप्रैल से लापता शख्स हरियाणा से एक लड़की के साथ बरामद, मृत बता परिजनों ने कर दिया था दाह संस्कार

24-Apr-2023 10:08 PM

By RANJAN

SASARAM: खबर सासाराम से है जहां शिवसागर थाना क्षेत्र से एक अजीबोगरीब खबर सामने आई है। जहां 2 अप्रैल से लापता एक ऐसा व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ा है, जिसे मृतक बता कर परिजनों ने दाह संस्कार भी कर दिया था। मृतक के पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए 6 लोगों पर नामजद केस भी दर्ज करा दिया था।


बताया जाता है कि शिवसागर थाना क्षेत्र के नौडीहा के रहने वाले मुकेश तिवारी 2 अप्रैल से घर से लापता हो गया। बाद में 13 अप्रैल को कैमूर जिला के सोनहर में एक अज्ञात शव बरामद हुआ। परिजनों ने अज्ञात शव को अपने पुत्र मुकेश तिवारी का शव बताते हुए उसे बरामद किया एवं उसका विधिवत दाह संस्कार भी कर दिया। 


शव बरामद होने के बाद मृतक के पिता उमेश तिवारी ने 14 अप्रैल को शिवसागर थाना में 6 लोगों पर नामजद एफआईआर दर्ज करा दिया। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के उपरांत मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ सामने आया। जिसके बाद शिवसागर थाना की पुलिस ने हरियाणा के पानीपत से मृतक बताए गए मुकेश तिवारी को एक लड़की के साथ बरामद कर लिया। 


जिसे आज सासाराम के कोर्ट में पेश किया गया। सासाराम के एसडीपीओ संतोष कुमार राय ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रेम प्रसंग में युवक एक लड़की के साथ चला गया था। लेकिन परिजन एक अज्ञात शव को अपना बताते हुए उसका दाह संस्कार कर दिया था। पुलिस जांच के बाद हरियाणा से युवक को बरामद कर लिया गया है। इसके साथ ही एक अजीबोगरीब मामले का उद्भेदन हो गया।