ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: हत्या के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता समेत पांच आरोपी अरेस्ट Bihar Crime News: हत्या के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता समेत पांच आरोपी अरेस्ट Bihar News: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट होगी बिहार की यह पहली सरकारी कंपनी, IPO लाने की प्रक्रिया शुरू; कोई भी लगा सकता है पैसा Bihar News: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट होगी बिहार की यह पहली सरकारी कंपनी, IPO लाने की प्रक्रिया शुरू; कोई भी लगा सकता है पैसा RTI के तहत प्राइवेट स्कूलों में क्लास 1 में नामांकन की तिथि बढ़ी, अब इतने तारीख तक करें आवेदन 22 साल बाद भारतीय सेना से रिटायर हुए नरेश प्रसाद, नक्सल प्रभावित गांव में हुआ भव्य स्वागत Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में नीतीश-तेजस्वी का मजेदार संवाद, सीएम ने कहा- “बैठो न यार”, हल्की-फुल्की नोक-झोंक बनी चर्चा Budget Session : विधानसभा में विजय सिन्हा और भाई वीरेंद्र के बीच भिडंत, स्पीकर ने संभाली स्थिति Bihar Budget Session : बिहार विधानसभा में गरमाई सियासत: तेजस्वी यादव ने सरकार पर लगाए आरोप, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा - तुमलोग कुछ काम किए हो जी Budget Session : सेंट्रल हॉल में क्या हुआ था CM नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच बातचीत, सदन में नेता विपक्ष ने बताई पूरी कहानी

कल से आपके घर में लगेगा रिचार्ज वाला बिजली मीटर, मोबाइल पर मिलेगी बिल की सारी जानकारी

कल से आपके घर में लगेगा रिचार्ज वाला बिजली मीटर, मोबाइल पर मिलेगी बिल की सारी जानकारी

29-Feb-2020 02:12 PM

PATNA : सरकार की ओर से घरों में स्मार्ट बिजली मीटर यानी कि रिचार्ज वाला बिजली का मीटर लगाने की तैयारी कर ली गई है. 1 मार्च यानी कि कल से ही घरों और दुकानों में रिचार्ज वाला बिजली मीटर लगाया जायेगा.  बिजली बिल अधिक आने, बिल प्रिंट में गड़बड़ी और बिल जमा करने में होने वाली परेशानियों से आपको छुटकारा मिल जाएगा. सरकार इसके लिए लगभग साड़ी तैयारियां पूरी कर चुकी है. 


पटना सिटी और गुलजारबाग के लगभग 20 हजार औद्योगिक और व्यवसायिक उपभोक्ताओं का मीटर प्रथम चरण में बदला जाएगा. लो वोल्टेज की समस्या जैसी कई शिकायतों को दूर करने के लिए स्मार्ट बिजली मीटर लगाने का काम एक मार्च से शुरू किया जायेगा. कार्यपालक अभियंता पुष्कर कुमार और सुजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि बदले जाने वाले मीटर से उपभोक्ताओं को एक साथ कई लाभ होगा. बिना किसी झंझट के बिजली की खपत के अनुसार, उपभोक्ता स्मार्ट मीटर को बेहद आसान तरीके से रिचार्ज कर लेंगे. 


कार्यपालक अभियंता ने आगे बताया कि रात में और छुट्टी के दिन रिचार्ज का पैसा खत्म हो जाने पर बिजली आपूर्ति जारी रहेगी. कार्य अवधि में ही बिजली कनेक्शन बंद होगा ताकि उपभोक्ता मीटर रिचार्ज कर आपूर्ति बहाल कर लें. अभियंता ने बताया कि स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को हमेशा रिचार्ज की उपलब्ध राशि से अपडेट करता रहेगा. घर-दुकान और प्रतिष्ठान में बिजली आपूर्ति नहीं होने की जानकारी उपभोक्ता को मोबाइल पर मिल जाएगी. बिजली की खपत और लोड के बारे में जानकारी मिलेगी. 


स्मार्ट मीटर को ऑन लाइन, बिल भुगतान काउंटर, वसुधा केंद्र पर आसानी से अपनी आवश्यकतानुसार रिचार्ज किया जा सकता है. इस मीटर से विभाग को भी फायदा होगा कि बिल बकाया होने पर कनेक्शन काटने की नौबत नहीं आएगी. पटना सिटी प्रमंडल में करीब 9500 और गुलजारबाग प्रमंडल में लगभग 10 हजार उपभोक्ताओं का मीटर बदलने का काम मार्च में तेजी से होगा.