ब्रेकिंग न्यूज़

CBSE New Language Policy: अब स्टूडेंट्स को क्लास 6 से पढ़नी होंगी तीन भाषाएं, CBSE का बड़ा फैसला CBSE New Language Policy: अब स्टूडेंट्स को क्लास 6 से पढ़नी होंगी तीन भाषाएं, CBSE का बड़ा फैसला Rashmika Vijay Wedding Pic: सात जन्मों के बंधन में बंधे रश्मिका और विजय देवरकोंडा, कपल ने शेयर कीं शादी की खूबसूरत तस्वीरें; देखिए.. Rashmika Vijay Wedding Pic: सात जन्मों के बंधन में बंधे रश्मिका और विजय देवरकोंडा, कपल ने शेयर कीं शादी की खूबसूरत तस्वीरें; देखिए.. चर्चा में बिहार की अनोखी शादी: बारात में 35 बैलगाड़ियों का काफिला, भोजपुरी गानों पर थिरके बाराती IAS Success Story: पिता को खोने के बाद भी नहीं टूटा हौसला, बिना कोचिंग किए IAS अधिकारी बनी बिहार की यह बेटी Bihar Bhumi: मुंगेर में इस दिन आयोजित होगा ‘राजस्व प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम’, भूमि सुधार और अतिक्रमण मुद्दों पर विशेष समीक्षा Bihar Bhumi: मुंगेर में इस दिन आयोजित होगा ‘राजस्व प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम’, भूमि सुधार और अतिक्रमण मुद्दों पर विशेष समीक्षा Bihar School News: घूमाने नहीं ले गए मास्टर साहब तो नाराज छात्रों ने कर दिया भारी बवाल, सरकारी स्कूल में की जमकर तोड़फोड़ Bihar School News: घूमाने नहीं ले गए मास्टर साहब तो नाराज छात्रों ने कर दिया भारी बवाल, सरकारी स्कूल में की जमकर तोड़फोड़

नियोजित शिक्षकों का नीतीश सरकार के खिलाफ सबसे बड़ा प्रदर्शन, सड़क पर अंतिम लड़ाई की तैयारी

नियोजित शिक्षकों का नीतीश सरकार के खिलाफ सबसे बड़ा प्रदर्शन, सड़क पर अंतिम लड़ाई की तैयारी

04-Sep-2019 09:23 AM

By 3

PATNA : समान काम, समान वेतन के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट से लड़ाई हार चुके नियोजित शिक्षकों ने नीतीश सरकार के खिलाफ सड़क पर अंतिम लड़ाई लड़ने का फैसला किया है। शिक्षक दिवस के मौके पर 5 सितंबर को राजधानी पटना में प्रदेशभर के नियोजित शिक्षकों का जुटान होना है। बड़ी तादाद में नियोजित शिक्षक पटना में प्रदर्शन करने वाले हैं लिहाजा सरकार भी अलर्ट मोड में आ गई है। नियोजित शिक्षकों ने पटना में प्रदर्शन के लिए गांधी मैदान की मांग जिला प्रशासन से की थी लेकिन उन्हें गांधी मैदान मुहैया नहीं कराया गया। अब 5 सितंबर को नियोजित शिक्षक गर्दनीबाग के संजय गांधी स्टेडियम में मुंह पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन करेंगे। बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर होने वाले इस प्रदर्शन के लिए राज्य के कोने-कोने से नियोजित शिक्षकों ने पटना पहुंचना शुरू कर दिया है। नियोजित शिक्षक कल के प्रदर्शन में शामिल नहीं हो इसके लिए शिक्षा विभाग में बकायदा एक सरकारी आदेश भी जारी किया है लेकिन बावजूद इसके नियोजित शिक्षकों ने ऐलान कर दिया है कि सरकार चाहे जो कार्यवाही कर ले वह सड़क पर उतरकर अंतिम संघर्ष को तैयार हैं। मामला आर या पार का है नियोजित शिक्षकों को पता है कि सुप्रीम कोर्ट में लड़ाई हारने के बाद अब उनके पास केवल एक ही विकल्प है कि वह राज्य सरकार को समान काम समान वेतन के मुद्दे पर झुका दें।