ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Ultra Pods: बिना ड्राइवर चलेगी टैक्सी, 5 KM ट्रैक पर 59 पॉड्स दौड़ेंगे; इन 9 स्टेशन पर होगा स्टॉपेज इश्क ने ले ली जान: इंटर छात्र की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप Bihar Board Result 2026: बिहार में कब जारी होंगे मैट्रिक और इंटर के रिजल्ट? आ गया संभावित डेट Bihar Board Result 2026: बिहार में कब जारी होंगे मैट्रिक और इंटर के रिजल्ट? आ गया संभावित डेट Nitish Kumar : जाते -जाते बिहार सरकार का विजन क्लियर कर रहे नीतीश कुमार, बोले - 1 करोड़ लोगों को देंगे नौकरी, महिलाओं को देंगे 2-2 लाख रुपए भारत में ईरान युद्ध का असर: पूरे देश में LPG सप्लाई घटी, सरकार ने लागू किया ESMA; पहले इन लोगों को मिलेगा सिलेंडर भारत में ईरान युद्ध का असर: पूरे देश में LPG सप्लाई घटी, सरकार ने लागू किया ESMA; पहले इन लोगों को मिलेगा सिलेंडर Bihar Bhumi: बिहार में जमीन का सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी पूरी, कई शहरों में 80% से 400% तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव Bihar Bhumi: बिहार में जमीन का सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी पूरी, कई शहरों में 80% से 400% तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव बिहार में तीन मंजिला मकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक, अफरा-तफरी का माहौल

18 नवंबर तक निपटा लें बैंकों से जुड़ें काम, दो दिन बंद रहने वाला है बैंक

17-Nov-2022 12:53 PM

PATNA  : यदि आपको बैंकों से जुड़ें जरूरी काम करने हैं तो इसे जल्द पूरा कर कर लें वरना आपको अधिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, हम यह बात इसलिए कह रहे हैं क्योंकि,आगामी 19 नवंबर को देशव्यापी बैंक हड़ताल होने वाला है। इसलिए इस दिन बैंकिंग से जुड़े सारे काम ठप हो सकते हैं।


मिली जानकारी के अनुसार, बैंकों की यह हड़ताल ऑल इंडिया बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन (AIBEA) की तरफ से की बुलाई जा रही है। इसको लेकर बैंक ऑफ बड़ौदा ने एक रेगुलेटरी स्टेटमेंट जारी कर कहा कि एसोसिएशन के महासचिव ने इंडियन बैंक एसोसिएशन को हड़ताल के संबंध में नोटिस भेजा है। इस नोटिस में सूचित किया गया था कि सदस्य अपनी मांगों के समर्थन में 19 नवंबर को हड़ताल पर जाना चाहते हैं। बता दें कि, 19 नवंबर महीने का तीसरा शनिवार हैं ऐसे में इस दिन बैंक खुले रहते हैं। लेकिन, अब हड़ताल के कारन बैंकों में ताला लटक सकता है। 


इस हड़ताल को लेकर बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन का कहना है कि बैंकों के प्राइवेटाइजेशन के खिलाफ और बैंक कर्मियों की सुरक्षा को लेकर हड़ताल का ऐलान किया गया है। इसलिए यदि आपको बैंकों से जुड़ें हुए कोई भी काम है तो इसे आज और कल तक निपटा लें। क्योंकि शनिवार के बाद रविवार को बैंकों में साप्ताहिक अवकाश रहेगा। यानी दो दिन बैंक में कामकाज प्रभावित रहेगा। 


गौरतलब हो कि, इस बंद से से आम जनता को परेशानी उठानी पड़ सकती है। हड़ताल होने की वजह से बैंकों के कामकाज प्रभावित हो सकते हैं। इसके अलावा, यह हड़ताल शनिवार के दिन है और इसके अगले दिन रविवार होने की वजह से भी बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में हड़ताल के चलते कुछ एटीएम में कैश खत्म हो सकता है। इसलिए अगर आपको नकद रुपयों की जरूरत है तो 18 नवंबर तक ही निकाल लें।