ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / 18 सितंबर से RJD की सदस्यता अभियान, लालू प्रसाद यादव करेंगे शुरुआत

18 सितंबर से RJD की सदस्यता अभियान, लालू प्रसाद यादव करेंगे शुरुआत

13-Sep-2024 10:25 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में इन दिनों सभी राजनीतिक पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी में लगी हुई है। इसी कड़ी में अब सूबे की मुख्य विपक्षी पार्टी राजद भी अपने कुनबे को मजबूत करने में लग गई है। लिहाजा,राजद ने यह तय किया है कि पार्टी के तरफ से आगामी 18 सितंबर से सदस्यता अभियान की शुरूआत करेगी। इसके लिए पार्टी की ओर से भव्य तैयारी की जा रही है। 


दरअसल, 18 सितम्बर 2024 से राष्ट्रीय जनता दल का सदस्यता अभियान शुरू होगा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद के द्वारा राजद के सदस्यता अभियान की शुरूआत की जायेगी। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे। वहीं दूसरी तरफ संगठन को मजबूत करने के लिए विरोधी दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव अभी कार्यकर्ता संवाद यात्रा पर निकले हुए हैं। पार्टी को पूरी मजबूती के तेजस्वी यादव पहले चरण में मिथिलांचल का दौरा कर रहे हैं। 


तेजस्वी यादव समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी एवं मुजफ्फरपुर के कार्यकर्ताओं के साथ विचारों को जानने के लिए उनसे मुलाकात कर रहे हैं। ऐसे में तेजस्वी यादव की चार जिलों की यात्रा से लौटकर जब आएंगे तो उनके पास कार्यकर्ताओं के सुझाव भी होंगे जिसपर वो फोकस करके अपने सदस्यता अभिायन को और धार देंगे। लालू यादव के हाथों सदस्यता अभियान की शुरूआत होगी। 


आपको बताते चलें कि, सभी राजनीतिक दल आगामी विधानसभा चुनाव से पहले अपने संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी में सदस्यता अभियान चला रहा हैं। बीजेपी का सदस्यता अभियान अभी पूरे देश में चल रहा है। सभी राजनीतिक दल अपने संगठन के विस्तार के लिए कार्यकर्ताओं को लेकर एक लक्ष्य किए हुए हैं।