ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / 15 वर्षों का शासन बिहार में फेल है, लोजपा को और पहले लेना...

15 वर्षों का शासन बिहार में फेल है, लोजपा को और पहले लेना चाहिए था स्टैंड-अभिषेक झा

19-Aug-2020 08:01 AM

PATNA :रालोसपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि यह सर्वविदित है कि बिहार हर मोर्चे पर पिछड़ा साबित हो रहा है. 15 वर्षों की सरकार बिहार के लिए कुछ विशेष नहीं कर पाई और आज बिहार बीमारू राज्य की श्रेणी में पहुंचा हुआ है.बिहार में पढ़ाई, कमाई, दवाई, सिचाई, कार्यवाही और सुनवाई की कोई व्यवस्था नहीं और जनता त्राहिमाम कर रही है.

हाल के दिनों में लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान और उनकी पार्टी ने बिहार की वस्तु स्थिति को कुछ मुद्दों पर सही से दर्शाया है और जेडीयू की नाकामियों को भी गिनाया है.हालांकि एनडीए के अंदर क्या खींचतान चल रही है इस पर कोई विशेष टिप्पणी नहीं की जा सकती है लेकिन लोजपा ने जो स्टैंड बिहार की बदहाली पर लिया है वह ठीक है लेकिन उनको यह स्टैंड और पहले लेना चाहिए था. 

रालोसपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि बिहार की जनता अब झूठे वादों और ढकोसलों से तंग आ चुकी है और इस बार बिहार की बदहाली के जिम्मेदार लोगों का सफाया चुनाव में हो जाएगा.