ब्रेकिंग न्यूज़

केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल

Home / news / 15 मार्च से बंद हो जायेगी रक्सौल बॉर्डर से आवाजाही, केंद्रीय गृह मंत्रालय...

15 मार्च से बंद हो जायेगी रक्सौल बॉर्डर से आवाजाही, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश, लोगों के नेपाल आने-जाने पर पूरी तरह से रोक

13-Mar-2020 08:17 PM

DELHI : केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भारत-नेपाल सीमा पर अवस्थित रक्सौल बॉर्डर को 15 मार्च से पूरी तरह से बंद कर देने का फैसला लिया है. रविवार से कोई भी आदमी रक्सौल बॉर्डर के रास्ते न नेपाल जा पायेगा और ना ही नेपाल से भारत आ पायेगा. गृह मंत्रालय ने देश के कुल 20 बॉर्डर को सील कर देने का आदेश जारी किया है. हालांकि नेपाल और भूटान के नागरिकों के आने जाने पर रोक नहीं रहेगी. बिहार सरकार जब अगली समीक्षा करेंगी तो रोक पर फैसला ले सकती है. 


सील होगा रक्सौल बार्डर
केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेश में 15 मार्च से रक्सौल बॉर्डर को सील कर देने का फैसला लिया गया है. गृह मंत्रालय के आदेश के मुताबिक इस रविवार से रक्सौल बॉर्डर के रास्ते न कोई भारत में आ पायेगा ना ही कोई वहां से नेपाल जा पायेगा. हालांकि ये रोक सिर्फ यात्रियों के लिए ही है. रक्सौल बॉर्डर के रास्ते ही नेपाल को सामान भेजे जाते हैं. लिहाजा मालवाहक वाहनों पर रोक नहीं लगायी गयी है.


देश भर के 20 बॉर्डर सील करने का आदेश
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 15 मार्च से नेपाल, बांग्लादेश, भूटान और म्यांमार से लगी 20 सीमाओं को सील करने का आदेश दिया है. रक्सौल के साथ साथ उत्तर प्रदेश के सनौली में भी भारत-नेपाल सीमा को सील करने का आदेश दिया गया है. पश्चिम बंगाल में भारत-नेपाल सीमा को रानीगंज में भी बंद करने का निर्देश जारी कर  दिया गया है. वहीं भारत के साथ लगी बांग्लादेश, भूटान और म्यांमार की दूसरी सीमाओं को भी 15 मार्च से बंद कर दिया जायेगा.

news image

news image


कोरोना वायरस के कारण सरकार का फैसला
केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस को लेकर ये फैसला लिया है. सरकार पहले ही हवाई मार्ग से आने वाले विदेशियों की इंट्री पर रोक लगा चुकी है. अब एहतियातन विदेशों को जोड़ने वाले सड़क मार्ग को भी सील किया जा रहा है.