Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
22-Sep-2020 03:38 PM
GAYA : गया पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है. सीआरपीएफ के साथ संयुक्त कार्रवाई में गया पुलिस ने झारखंड सरकार के 15 लाख के इनामी नक्सली राहुल यादव उर्फ बड़ा विकास को गिरफ्तार कर लिया है. इतना ही नहीं राहुल के सहकर्मी जीतेंद्र को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मौके से पुलिस को दोनों के पास से एक बाइक भी बरामद हुई है.
आपको बता दें कि सीआरपीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि इनामी रहलू यादव उर्फ बड़ा विकास गुरुआ थाना के भरौंधा इलाके में लेवी की वसूली को लेकर अपने कुछ सहयोगियों के साथ आया हुआ है. उसी सूचना के आधार पर जब कार्रवाई की गई तो सीआरपीएफ ने राहुल और उसके सहयोगी जीतेंद्र को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद गया पुलिस को भी मामले की जानकारी दी गई. फिलहाल गिरफ्तार राहुल और जीतेंद्र से पुलिस पूछताछ कर रही है.
पूछताछ में कई कांडों का खुलासा होने का अंदाजा लगाया जा रहा है. पुलिस के अनुसार कई नक्सली संगठन और उनके सहयोगियों से जुड़ी आवश्यक जानकारियां मिली हैं. इन जानकारियों के आधार पर पुलिस को आने वाले दिनों में नक्सली संगठन के खिलाफ और भी कामयाबी मिल सकती है.
गिरफ्तार नक्सली राहुल यादव के बारे में हम आपको बता दें कि राहुल गया जिले के आंती थाना के कंचनपुर का निवासी है और वह नक्सली के शीर्ष कमांडर लूटुआ निवासी संदीप यादव का खास माना जाता है. करीब 30 साल से नक्सली संगठन के साथ जुड़ा हुआ है और उसने विभिन्न पदों पर रहते हुए कई नक्सली घटना को अंजाम दिया है, जिसमें सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ और पुलिस कैंप पर हमला के साथ ही लेवी वसूलने की घटना भी शामिल है. उसके खिलाफ बिहार के गया जिला में 14, नवादा जिला में 5, औरंगाबाद जिला में 4 और झारखंड के विभिन्न जिला में 15 मामले दर्ज हैं. झारखंड सरकार ने जुलाई 2020 में राहुल के खिलाफ 15 लाख के इनाम की घोषणा की थी.