ब्रेकिंग न्यूज़

कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद छपरा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 7 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख

Home / news / 15 घंटे बाद समाप्त हुई दवा दुकानदारों की हड़ताल, आज से खुली रहेंगी...

15 घंटे बाद समाप्त हुई दवा दुकानदारों की हड़ताल, आज से खुली रहेंगी सभी दुकाने

23-Jan-2020 07:24 AM

PATNA : सूबे में खुदरा और थोक दवा दुकानदारों की तीन दिवसीय हड़ताल 15 घंटे बाद ही बुधवार की देर रात समाप्त हो गई. स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार से वार्ता के बाद बिहार केमिस्ट्स एंड ड्रिगस्ट एसोसिएशन ने रात 9.30 बजे हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की. 

बता दें कि बिहार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने अपनी मांगों को लेकर यह बंद बुलाया था. इसमें फार्मासिस्टों की समस्या के समाधान होने तक पूर्व की व्यवस्था लागू रहने, दवा दुकानदारों का लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई पर रोक, दवा दुकानों के निरीक्षण में एकरुपता और पारदर्शिता, विभागीय निरीक्षण के दौरान उत्पीड़न पर रोक समेत कई मांगें शामिल थी.

बिहार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन और स्वास्थ्य विभाग के बीच बातचीत की कोशिश पहले फेल हो गई थी. जिसके बाद अपनी मांग को लेकर दवा दुकानदार हड़ताल पर चले गये थे. इसके साथ ही एसोसिएशन ने कहा था कि अगर सरकार उनकी मांगे नहीं मानी तो आगे वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर भी जा सकते हैं. लेकिन हड़ताल के 15 घंटे बाद ही समाप्ती की घोषणा हो गई.