गैस संकट- बिजली दर वृद्धि और महिला हिंसा पर संयुक्त बैठक की मांग, माले ने गठबंधन को लिखा पत्र, कहा..जनसमस्या को लेकर करें आंदोलन India gas news : PNG कनेक्शन के बाद पुराना LPG चूल्हा कैसे करें कन्वर्ट? जानें आसान और सुरक्षित तरीका बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार gold tagging rule : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा झटका! सरकार बदलने जा रही नियम, अब यह कोड होगा अनिवार्य बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा डायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा Bihar Weather : बिहार में मौसम का बदला मिजाज: 7 से 9 अप्रैल तक तेज हवा, बारिश और वज्रपात की चेतावनी, कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट BIHAR TEACHER NEWS : BPSC शिक्षकों की नौकरी पर संकट! जांच में बड़ा खुलासा, इतने लोगों का सेवा होगा समाप्त; शिक्षा माफिया के नेटवर्क का भी खुलेगा राज
04-Aug-2022 01:48 PM
PATNA : 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस को लेकर पटना में तैयारियां ज़ोरों-शोरों से चल रही है। इसको लेकर पथ निर्माण मंत्री नितिन नविन ने एक बैठक बुलाई, उन्होंने स्कूलों से जुड़े आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ये बैठक सभी प्राइवेट स्कूलों के साथ की गई, जिसमें नितिन नविन ने 15 अगस्त को सभी स्कूल खुले रखने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान को लेकर बड़ी तैयारी की जा रही है और इसके मद्देनज़र स्वतंत्रता दिवस पर सभी स्कूलों को खुले रखने का निदेश दिया गया है।
आपको बता दें कि इस साल यानि 15 अगस्त 2022, को भारत 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा फहराने के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी तिरंगा लहराने की अपील की है। ऐसे में पथ निर्माण मंत्री नितिन नविन ने सभी प्राइवेट स्कूलों के साथ महत्वपूर्ण बैठक बुलाई, जिसमें ये कहा गया कि 15 अगस्त के दिन सभी स्कूल खुले रहेंगे। इस बैठक में सभी निजी स्कूलों को भी खोलने की बात कही गई है।
नितिन नविन ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सभी स्कूलों में प्रोग्राम होगा। इस बार अगर किसी स्कूल को बंद रखा जाएगा तो उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। स्कूलों में क्विज़ कम्पटीशन, साइकिल यात्रा के साथ-साथ कई अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और सभी छात्रों को घर ले जाने के लिए तिरंगा भी दिया जाएगा। नितिन नविन ने कहा कि छात्रों को पुरस्कृत किया जाएगा।