शादी की खुशी मातम में बदली: बारात गए युवक की पीट-पीटकर हत्या, आर्केस्ट्रा को लेकर हुआ था विवाद शादी की खुशी मातम में बदली: बारात गए युवक की पीट-पीटकर हत्या, आर्केस्ट्रा को लेकर हुआ था विवाद हत्या, हादसा या सुसाइड? पटना में राजेंद्र सेतु के नीचे अज्ञात शव मिलने से सनसनी हत्या, हादसा या सुसाइड? पटना में राजेंद्र सेतु के नीचे अज्ञात शव मिलने से सनसनी ‘जनता को बेवकूफ बनाकर बेटे के लिए राज सिंहासन की व्यवस्था कर गए नीतीश’, प्रशांत किशोर का तीखा हमला Bihar Crime News: किराना कारोबारी से मांगी 50 लाख की रंगदारी, फोन पर मिली जान से मारने की धमकी Alert! Aadhaar में ये 3 छोटी गलतियां पड़ सकती हैं भारी, बैंक अकाउंट तक हो सकता है फ्रीज: जानिए कैसे कर सकते है ठीक Bihar News: 500 नहीं दिया तो 5000 का फाइन काट दिया ! भोजपुर पुलिस के दारोगा पर वसूली के गंभीर आरोप, शिकायत के बाद जांच को पहुंचे अधिकारी दिसंबर 2027 तक हर हाल में बिहार में पूरा होगा भूमि सर्वेक्षण, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने किया ऐलान बिहार में वृद्धा पेंशन दिलाने के नाम पर फ्रॉड, साइबर अपराधियों का नया कारनामा
06-Dec-2024 12:58 PM
By First Bihar
PATNA : पटना के लोगों को जल्द ही बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। राजधानी में जल्द ही मेट्रो ट्रेन का परिचालन शुरू होने वाला है। इसको लेकर डेट और टाइम बिहार सरकार के मंत्री ने बता दिया है। तो यह जानते हैं क्या है वह डेट और टाइम ?
पटना में नगर विकास एवं आवास मंत्री और बीजेपी नेता नितिन नवीन ने पटना मेट्रो को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगले साल 15 अगस्त से पहले ही पटना में मेट्रो का परिचालन शुरू हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि युद्ध स्तर पर काम चल रहा है। समय-समय पर हम लोग इसकी समीक्षा भी कर रहे हैं।मंत्री नितिन नवीन ने बताया कि मॉनिटरिंग की जा रही है। अगले साल स्वतंत्रता दिवस से पहले पटनावासियों को मेट्रो की सौगात मिल जाएगी। मेट्रो में लोग आसानी से सफर कर सकेंगे।
नितिन नवीन ने कहा कि प्रायोरिटी कॉरिडोर जो तय किया गया है। वहां के काम को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मलाही पकड़ी से ISBT तक सबसे पहले मेट्रो का परिचालन शुरू होगा. इससे पटनावासियों को काफी सहूलियत होगी.
बता दें पटना के मलाही पकड़ी से आईएसबीटी तक पहली मेट्रो चलाई जाएगी. इसके बाद मेट्रो को तख्त हरमंदिर साहिब गुरुद्वारा से पटना एयरपोर्ट और पटना जंक्शन को जोड़ा जाएगा। राज्य सरकार और दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) की निगरानी में समय से परिचालन शुरू करने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है. इसी साल अगस्त महीने में कैबिनेट की बैठक में DMRC को बिहार कैबिनेट से 115 करोड़ रुपये की स्वीकृति भी मिली थी।
इधर, शुरूआती दिनों में मेट्रो ट्रेन की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटे से कम रखी जाएगी। बिहार में अगले साल के अंत में विधानसभा चुनाव होगा।इससे पहले बिहार सरकार कई प्रोजेक्ट को पूरा करने में लगी है।
बता दें कि पटना मेट्रो सीएम नीतीश के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक है। समय-समय पर वो खुद पटना मेट्रो रेल परियोजना के निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति का जायजा लेते रहे हैं और अधिकारियों को भी कई बार इसे जल्द पूरा करने का निर्देश दे चुके हैं।