Bihar police news : महिला कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत: बंद बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, नोट्स से खुल सकते हैं राज Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध
03-Jun-2020 04:25 PM
PATNA : बिहार में जानलेवा कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार जारी है. राज्य में कोविड-19 का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है. पुलिसवाले भी इस वायरस का शिकार हो रहे हैं. बीते दिन जहानाबद में 3 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव मिले थे. स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक ताजा अपडेट जारी किया गया है. इस अपडेट के मुताबिक 14 और पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. जिससे पुलिस लाइन में हड़कंप मच गया है.
बिहार में वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में हर दिन भारी मात्रा में इजाफा हो रहा है. ताजा अपडेट के मुताबिक बिहार में 177 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में आंकड़ा 4273 हो गया है. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अब तक 26 लोगों की मौत कोरोना वायरस के कारण हो गई है.
बिहार सरकार के आंकड़े के अनुसार खगड़िया जिले से 14 पुलिसकर्मी भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. खगड़िया सदर अस्पताल के सिविल सर्जन ने फर्स्ट बिहार को बताया कि जिले में अब तक तक़रीबन 2 हजार लोगों की जाँच हुई है. जिसमें 255 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. खगड़िया सदर अस्पताल के सिविल सर्जन ने आगे बताया कि 255 पॉजिटिव मरीजों में से 88 लोग ठीक हो गए हैं. जबकि 3 लोगों की मौत भी हो गई है. जिसके कारण फिलहाल जिले में कुल 164 कोरोना केस एक्टिव हैं. उन्होंने बताया कि कोरोना की रोकथाम को लेकर लगातार जिला प्रशासन की ओर से कदम उठाये जा रहे हैं. सभी पॉजिटिव मरीजों का इलाज जिले के आइसोलेशन वार्ड में कराया जा रहा है.
बिहार में अब तक 26 की मौत
बिहार में अब तक कोरोना से 26 लोगों की मौत हो चुकी है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक नवादा के रहने वाले एक व्यक्ति की मौत हुई है. इसके साथ ही बिहार में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 26 हो गया है. खगड़िया में अब तक सबसे ज्यादा 3 लोगों की मौत हुई है. इसके अलावा बिहार में पटना, सीतामढ़ी, सीवान, बेगूसराय, भोजपुर और वैशाली के रहने वाले दो-दो मरीजों की मौत हो गई है. इसके अलावा भागलपुर, नवादा, जमुई, मधेपुरा, जहानाबद, नालंदा, समस्तीपुर, मुंगेर, मोतिहारी, सारण (छपरा) और सासाराम के रहने वाले एक-एक मरीजों की मौत हो चुकी है.