ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
19-Dec-2022 09:30 PM
By amit kumar
ROHTAS: रोहतास में एक मजदूर को इनकम टैक्स का नोटिस भेजा गया है। जिसमें उससे करीब 14 करोड़ आयकर रिटर्न नहीं भरने का दोषी ठहराया गया है। मजदूर पर 14 लाख का टैक्स बकाया है। यह मामला सामने आते ही गांव में हड़कंप मच गया है।
मामला करगहर थाना क्षेत्र का है। जहां मनोज यादव नामक एक युवक जो पेशे से मौसमी मजदूर है। दिल्ली तथा हरियाणा बीच-बीच में मजदूरी करने आते जाते रहता है। दो दिन पूर्व उसके घर पर इनकम टैक्स विभाग की टीम पहुंची तथा उन्हें नोटिस दिया गया कि उसके नाम पर कंपनियां चल रही है। जिसके द्वारा लगभग 14 लाख के आसपास का आयकर का रिटर्न बकाया है।
अगर उसे जमा नहीं किया गया तो कार्रवाई की जाएगी। यह नोटिस मिलते ही मनोज तथा उसके परिजन परेशान हो गए। मनोज का कहना है कि दिल्ली तथा हरियाणा में जब वह काम के सिलसिले में जाता है तो उसका आधार कार्ड एवं पैन कार्ड ठेकेदारों द्वारा ले लिया जाता है। हो सके तो उन्हीं लोगों द्वारा कुछ गड़बड़ी की गई हो। रोज कमाने और खाने वाले मजदूर मनोज यादव को समझ में भी नहीं आ रहा है कि यह सब क्या है?
वही उसके परिजन भी हताश हैं। बता दें कि पिछले कई सालों से मनोज यादव साल में 8 महीना पंजाब हरियाणा तथा दिल्ली में छोटा-मोटा मजदूरी कर 10 से 15 हज़ार रुपये मासिक कमाता है। गांव में धान की कटनी तथा रोपनी के समय मजदूरी करने गांव चले जाता है। सवाल है कि एक मजदूर पर करोड़ों का इनकम टैक्स कैसे लाद दिया गया। प्रथम दृष्टया मामला फर्जरी का लगता है। जो किसी ने मनोज यादव के आधार कार्ड एवं पैन कार्ड का मिस-यूज किया है।