ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / मंत्री अश्विनी चौबे की गाड़ी का कटेगा चालान, ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के...

मंत्री अश्विनी चौबे की गाड़ी का कटेगा चालान, ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के बाद रविवार को नहीं लगा था जुर्माना

09-Sep-2019 03:19 PM

By 3

PATNA : केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का रूतबा काम नहीं आया. कल ट्रैफिक जांच में छोड़ दी गयी उनकी गाड़ी का चालान कटेगा। रविवार को केंद्रीय मंत्री की गाड़ी पर उनके बेटे अर्जित शाश्वत, बहू और परिवार के लोग जा रहे थे. गाड़ी के शीशे पर ब्लैक फिल्म चढी थी. लेकिन पुलिस वालों ने गाड़ी को छोड़ दी थी. पटना के कमिश्नर ने मंत्री की गाड़ी पर काले शीशे के साथ साथ गाड़ी भगा ले जाने का फाइन करने का भी निर्देश दिया है. केंद्रीय मंत्री की गाड़ी पर जुर्माना नहीं किए जाने से नाराज कमिश्नर आनंद किशोर ने कल एक दारोगा और एक सिपाही को तत्काल सस्पेंड कर दिया था। अब इसी मामले में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे की गाड़ी का चालान काटने के आदेश जारी किए गए हैं। पटना जिला प्रशासन ने तय किया है कि केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे की गाड़ी का चालान ट्रैफिक नियमों की धारा 171 और 179 के तहत काटा जाएगा और उन्हें इसका जुर्माना भी भरना पड़ेगा।