ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / संविदाकर्मियों के लिए अच्छी खबर, अब 20 हजार से कम नहीं मिलेगा मानदेय

संविदाकर्मियों के लिए अच्छी खबर, अब 20 हजार से कम नहीं मिलेगा मानदेय

20-Aug-2019 09:53 AM

By 3

PATNA :आईटीआई में संविदा पर काम कर रहे इंस्ट्रक्टरों के लिए अच्छी खबर है केंद्र सरकार ने आईटीआई में संविदा पर कार्यरत इंस्ट्रक्टरों को मिलने वाली न्यूनतम राशि तय कर दी है। अब संविदा पर कार्यरत इंस्ट्रक्टरों को स्थाई इंस्ट्रक्टरों की बेसिक सैलरी की दो तिहाई राशि मिलेगी। केंद्र सरकार के नए फैसले का फायदा बिहार के हजारों इंस्ट्रक्टरों को मिलेगा। बिहार में कुल 149 सरकारी आईटीआई है जबकि एक हजार से ज्यादा प्राइवेट आईटीआई संचालित हो रहे हैं। बिहार के सरकारी आईटीआई में फिलहाल 214 इंस्ट्रक्टर संविदा पर कार्यरत हैं जबकि गेस्ट फैकेल्टी के तौर पर 1273 इंस्ट्रक्टर काम कर रहे हैं। प्राइवेट आईटीआई में पढ़ाने वाले इंस्ट्रक्टरों की संख्या हजारों में है। आईटीआई में पढ़ाने वाले इंस्ट्रक्टर को फिलहाल हर क्लास के लिए भुगतान किया जाता है। जिनमें थ्योरी क्लास के लिए 500 से 800 रुपए और प्रैक्टिकल क्लास के लिए 300 रुपये प्रति घंटे दिए जाते हैं। लेकिन केंद्र सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय ने जो नया आदेश जारी किया है उसके मुताबिक संविदा पर काम कर रहे इंस्ट्रक्टरों का न्यूनतम मानदेय स्थाई इंस्ट्रक्टरों के बेसिक सैलरी का दो तिहाई तय किया जाएगा। इस लिहाज से अब संविदा पर कार्यरत इंस्ट्रक्टरों को महीने में कम से कम 20 हजार रुपए मिलेंगे।