ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

गया में चायनीज लाइट से 300 लोगों के आंखों की रौशनी प्रभावित, मची अफरा-तफरी

05-Sep-2019 11:54 AM

By 3

GAYA: जिले के टिकारी प्रखंड के रानीगंज में बीती रात आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम मेंचायनीज लाइट से आंखों में जलन और धुंधलापन की शिकायत  लिए सैंकड़ों लोगों अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे, जिसके बाद अस्पताल में अफरातफरी मच गई. आनन फानन सैंकड़ों की संख्या में लोग इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे. इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों का हालचाल जाना. मामले की जानकारी गया के सिविल सर्जन को दी गई, जिसके बाद नेत्र रोग विशेषज्ञों की टीम टिकारी पहुंच लोगों की जांच में जुट गई है. मिली जानकारी के अनुसार बीती रात टिकारी के रानीगंज में पूर्व शिक्षक स्व. शीतल प्रसाद की पहली पुण्यतिथि पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. जिसमें बिहार सरकार के परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला, टिकारी विधायक अभय कुशवाहा, मखदुमपुर विधायक सूबेदार दास सहित काफी संख्या में लोग शामिल हुए थे. श्रद्धांजलि समारोह के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें देर रात तक ग्रामीणों ने सांस्कृतिक आयोजन का लुफ्त उठाया. कार्यक्रम खत्म होने के बाद जब लोग घर लौटे तो उनकी आंखों में सूजन आ गई और जलन होने लगी. गुरुवार की सुबह आंखों में जलन बढ़ने पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे. जहां उनका इलाज किया जा रहा है. गया से पंकज की रिपोर्ट