ब्रेकिंग न्यूज़

केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल

Home / news / 110 हड़ताली शिक्षकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, मैट्रिक की कॉपी नहीं जांची इसलिए...

110 हड़ताली शिक्षकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, मैट्रिक की कॉपी नहीं जांची इसलिए निलंबन भी होगा

09-Mar-2020 07:17 AM

PATNA : बिहार में हड़ताली नियोजित शिक्षकों को लेकर नीतीश सरकार की नीति कभी दूर-दूर, कभी पास-पास वाली दिख रही है। सरकार की तरफ से कभी शिक्षा मंत्री नियोजित शिक्षकों के प्रति नरम रवैया अपनाते नजर आते हैं तो कहीं हड़ताली शिक्षकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराकर निलंबन की कार्रवाई तक की जा रही है। मैट्रिक परीक्षा की जांच में शामिल नहीं होने वाले पटना के 110 शिक्षकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। 


मैट्रिक की कॉपी जांच में योगदान नहीं करने वाले इन 110 शिक्षकों के खिलाफ पटना के डीईओ में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पटना के जिला शिक्षा पदाधिकारी ज्योति कुमार ने कहा है कि शिक्षकों ने मैट्रिक की कॉपी जांच के लिए योगदान नहीं किया उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है और सोमवार को इनके निलंबन के लिए नियोजन इकाई को दिशा निर्देश जारी किया जाएगा। इन शिक्षकों को और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में निलंबित किया जाए इसके लिए नियोजन इकाई में मुख्य कार्यपालक अधिकारी और कार्यपालक अधिकारी सदस्य सचिव को अनुशंसा भेजी जाएगी। 


मैट्रिक परीक्षा की कॉपी जांचने से दूरी बनाने वाले नियोजित शिक्षकों के खिलाफ बिहार भर में सरकार की तरफ से ऐसी ही कार्रवाई की जा रही है। सरकार की स्पष्ट नीति है कि अगर शिक्षक मैट्रिक की कॉपी जांच में शामिल हो जाते हैं तो उनका निलंबन रद्द कर दिया जाएगा। ओरल 48 शिक्षकों ने आज से अपने आंदोलन को और तेज करने की रणनीति बनाई है नियोजित शिक्षक आज से विधायकों और सांसदों के आवास का घेराव करेंगे।