मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा
01-Jun-2020 11:59 AM
DESK : 11 साल का बच्चा और सामने घायल पिता और मां को घर पहुंचाने की जिम्मेदारी. घर भी 550 किलोमीटर दूर, जहां से आने के लिए किसी भी इंसान को सोचना पड़े. लेकिन 11 साल के बच्चे ने हार नहीं मानी और ठेले से मां-पिता को लेकर 550 किलोमीटर की सफर पर निकल पड़ा. नौ दिन का सफर तय करने के बाद 11 साल के तबारक ने आखिरकार अपने मां-पिता को अररिया के जोकीहाट ले आया. इस दौरान उसने कई रातें पेट्रोल पंप भी भी गुजारी.
11 साल के बच्चे मोहम्मद तबारक ने बताया कि उनके पिता मोहम्मद इसराफिल बनारस में ही रहकर ठेला चलाने और मजदूरी करके परिवार चलाने का काम करते थे. लॉकडाउन के पहले मजदूरी करने के दौरान ही उनके पैर पर एक पत्थर गिर गया था और वे घायल हो गए थे. जिसके बाद तबारक अपनी मां के साथ अपने पिता से मिलने बनारस गय था. इसी दौरान लॉकडाउन लग गया और तबारक अपनी मां के साथ वहीं फंस गया.
लेकिन जब खाने-पीने के लाले पड़ गए तो 11 साल का तबारक ने अपने बिमार पिता और मां को ठेले पर बिठाया और घर की ओर चल पड़ा. रास्ते में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी और 9 दिन में अपने घर पहुंच गया. अभी उसे परिवार समेत उदा हाई स्कूल में क्वारंटाइन कर दिया गया है.