ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका BIHAR NEWS : बिहार NDA के सभी सांसद और विधायक को आया बुलावा, आनन-फानन में पटना पहुंच रहे नेता; नीतीश के राज्यसभा जाने की चर्चा से तेज हुई हलचल Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर दिलचस्प लड़ाई, RJD के उम्मीदवार होंगे अमरेंद्र धारी सिंह BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई Bihar News : NH-27 पर सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस

11 जून से आरा स्टेशन पर विक्रमशिला और अर्चना एक्सप्रेस का ठहराव, आरा वासियों की मांग पर रेलवे ने लिया संज्ञान

08-Jun-2022 07:30 PM

PATNA: आरा से नई दिल्ली और जम्मू जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। आरा के लोग विक्रमशीला और अर्चना एक्सप्रेस के ठहराव की मांग कर रहे थे। उनकी इस मांग को रेलवे ने संज्ञान लिया है। अब आगामी 11 जून से विक्रमशिला एक्सप्रेस और अर्चना एक्सप्रेस (साप्ताहिक) का ठहराव आरा स्टेशन पर अप और डाउन दोनों में होगा।     इस बात की जानकारी पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने दी है। एक साथ दो ट्रेनों के आरा स्टेशन पर ठहराव होने से लोग काफी खुश हैं और स्थानीय सांसद व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह को बधाई दे रहे हैं।


यात्रियों की सुविधा हेतु दिनांक 11.06.2022 के प्रभाव से गाड़ी संख्या 12367/12368 भागलपुर-आनंद विहार टर्मिनस-भागलपुर विक्रमशिला एक्सप्रेस एवं गाड़ी संख्या 12355/12356 पटना-जम्मूतवी-पटना अर्चना एक्सप्रेस (सप्ताह में दो दिन) का प्रायोगिक तौर पर छः माह के लिए आरा स्टेशन पर ठहराव प्रदान किया जा रहा है । इससे आरा एवं उसके आस-पास के लोगों कोे नई दिल्ली और जम्मू की ओर जाने/आने में सुविधा होगी ।


गाड़ी संख्या 12367 भागलपुर-आनंद विहार टर्मिनस विक्रमशिला एक्सप्रेस 17.37 बजे आरा पहुंचेगी और 17.39 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी । वापसी में गाड़ी संख्या 12368 आनंद विहार टर्मिनस-भागलपुर विक्रमशिला एक्सप्रेस 01.25 बजे आरा पहुंचेगी और 01.27 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।


इसी तरह गाड़ी संख्या 12355 पटना-जम्मूतवी अर्चना एक्सप्रेस (सप्ताह में दो दिन) 08.10 बजे आरा पहुंचेगी और 08.12 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी । वापसी में गाड़ी संख्या 12356 जम्मूतवी-पटना अर्चना एक्सप्रेस (सप्ताह में दो दिन) 19.25 बजे आरा पहुंचेगी और 19.27 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। इसकी जानकारी पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने दी।