Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी
02-Mar-2021 07:29 AM
MADHEPURA : मधेपुरा में एक दस साल के बच्चे की फांसी लगाकर उसके घर में ही हत्या कर देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. वारदात के वक्त 10 साल का मासूम अपने 13 साल के भाई के साथ घर में अकेला था. उसके माता-पिता दोनों शिक्षक हैं और वे अपनी ड्यूटी पर स्कूल गए थे.
घटना के बारे में मृत छात्र के बड़े भाई मानस ने बताया कि वह अपने कमरे में टीवी देख रहा था, जैसे ही बाहर निकला तो देखा कि उसका छोटा भाई घर के आंगन में फांसी से लटक रहा है. उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और रस्सी काटकर बच्चे को उतारा गया और उसे आनन फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.
घटना मधेपुरा के सदर थाने के वार्ड संख्या 2 की है. मृतक का नाम माधव आनन्द उर्फ माही है. उसके पिता निरंजन यादव कुमारखंड प्रखंड के मध्य विद्यालय में और मां पिंकी कुमारी सिंघेश्वर प्रखंड के मध्य विद्यालय में नियोजित शिक्षक-शिक्षिका हैं. मामले की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया है. वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की जांच में जुटी है. 13 साल के मानस ने बताया कि आंगन में ही बांस के सहारे गर्दन में रस्सी लगा कर माही को लटकाया गया था.