धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप
30-Mar-2022 09:38 PM
By ALOK KUMAR
BETTIAH: पैसों की खातिर लोग एक दूसरे की जान के प्यासे हो रहे हैं। इसके सामने लोग जान की कोई अहमियत नहीं दे रहे हैं। पटना सिटी में महज एक हजार रुपये के लिए एक दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है तो वही बेतिया में भी दस रुपये की खातिर एक युवक की हत्या उसी के पड़ोसी ने कर दी है।
घटना बेतिया अनुमंडल क्षेत्र के चनपटिया थाना अंतर्गत गीधा पंचायत के वार्ड संख्या दो की है जहां एक पड़ोसी ने 10 रुपया के लिए अपने हत्या कर दी है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय छोटे लाल महतो के रुप में हुई है। बताया जाता है कि छोटे लाल महतो ने अपने पड़ोसी 21 वर्षीय मशीर मियां को 1 महीने के लिए 2000 रूपये तीन परसेंट के ब्याज दर पर उधार दिया था।
जब पड़ोसी मशीर मियां छोटेलाल महतो को 2060 रुपया के बदले 2050 रुपया देने गया तो दोनों में कहासुनी होने लगी छोटेलाल महतो बाकी के 10 रुपया मांग रहा था। जिस पर दोनों के बीच कहासुनी हुई और मशीर मियां ने छोटे लाल महतो की इस कदर पिटाई किया कि उसकी इलाज के दौरान के दौरान मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही जांच में जुटी पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा।