ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़

10 हजार रूपया घूस लेते ताजपुर थाने का दारोगा गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने विजय शंकर साह को रंगेहाथ दबोचा

20-Dec-2022 05:32 PM

By RAMESH SHANKAR

SAMASTIPUR: बिहार के डीजीपी आरएस भट्टी के बनते ही निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की। पटना विजिलेंस की टीम ने समस्तीपुर के ताजपुर थाने में पदस्थापित दारोगा विजय शंकर साह को एक फरियादी से 10 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथों दबोच लिया। 


जब निगरानी की टीम दारोगा को पकड़ कर बोलेरो में बिठा रही थी तो आरोपी दारोगा ने निगरानी की टीम के साथ धक्का-मुक्की करना शुरू कर दिया। इसे देख स्थानीय लोगों ने निगरानी की गाड़ी को अपराधी समझ घेर लिया लेकिन जब निगरानी ने टीम ने अपना परिचय दिया तब लोगों को पूरी बातें समझ में आ गयी। जिसके बाद लोगों ने भी दारोगा की गिरफ्तारी में सहयोग किया। टीम आरोपी दारोगा को लेकर पटना रवाना हो गई है। 


बताया जाता है कि आरोपी दारोगा विजय शंकर साह एक फरियादी से किसी मामले में रिपोर्ट तैयार करने के एवज में दस हजार रुपये की मांग कर रहा था। इस बात की जानकारी पीड़ित ने निगरानी विभाग को दी। तब निगरानी की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी दारोगा को ताजपुर बाजार के एक दुकान के बाहर ही उस वक्त दबोचा जब वह फरियादी से दस हजार रुपया लेकर अपने पॉकेट में डाल रहा था।


निगरानी की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। बता दें शिकायत मिलने के बाद आए दिन निगरानी घूसखोरों को पकड़ती है उस पर कानूनी कार्रवाई करती है लेकिन इसके बावजूद रिश्वत लेने वाले लोगों की कान तक जूं नहीं रेंगती। मानों हम नहीं सुधरेंगे की उन्होंने कसम खा रखी हो। इसलिए किसी काम के एवज में रिश्वत लेना उचित नहीं है। यदि गलत काम करेंगे तो आज नहीं तो कल उसका नतीजा भी गलत ही सामने आएगा। फिलहाल निगरानी की टीम आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

news image