Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी!
30-Sep-2024 11:29 AM
By First Bihar
MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। 10 दिनो से लापता युवक का अबतक कोई खोज -खबर नहीं मिलने को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल तैयार हो गया। उसके बाद आक्रोशित लोग सड़क पर जमा हो गए और एनएच को जाम कर दिया। इस घटना के बाद लोगों का पुलिस प्रसाशन को लेकर काफी गुस्सा व्याप्त हो गया।
दरअसल, पिछले 10 दिनों से मुज़्ज़फरपुर से एक युवक नमन गायब है। अब नमन के परिजन और स्थानीय लोग इसकी बरामदगी को लेकर सड़को पर उतर गए हैं और पुलिस पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए सदर थाना क्षेत्र के रामदयालू गोलंबर को पूरी तरह जाम कर दिया है। जिसके बाद मुजफ्फरपुर पटना और मुजफ्फरपुर- समस्तीपुर रोड पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। इसको लेकर NH-28 पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई है।
वहीं, मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के भिखनपुरा से 10 रोज पहले गोपाल सिंह का पुत्र नमन सिंह अपने दोस्त से मिलने की बात अपने घर से बेगूसराय के लिए निकला था। जिसके दो दिन के बाद नमन के दोस्त के पापा का फ़ोन नमन के पापा गोपाल सिंह को आया और बताया गया कि उनका पुत्र नहाने के दौरान डूब गया है। जिसके बाद परिजन अपने पुत्र को तीन दिनो तक अलग अलग जगहों पर दूंढते रहें लेकिन उनके पुत्र का कुछ पता नहीं चल पाया।
इसके बाद मामले को लेकर सदर थाना की पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद एफआईआर मुंगेर पुलिस को अनुसंधान के लिए अग्रेषित कर दिया बावजूद इसके प्राथमिकी दर्ज होने के कई दिनो बाद भी आज तक गायब नमन का कुछ पता नहीं चल पाया। लिहाजा अब परिजन और स्थानीय लोगों के द्वारा सदर थाना क्षेत्र के रामदयालु गोलंबर को जाम कर दिया है और इससे आवागमन प्रभावित हो गया है।