मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन
04-Jan-2021 08:09 AM
PATNA : बिहार में पुलिस का खौफ अपराधियों के ऊपर से किस कदर खत्म हो चुका है इसका अंदाजा बखूबी मोकामा कि इस घटना से लगाया जा सकता है. 10 दिन पहले घोसवारी थाने के रामनगर में एफसीआई कर्मचारी को अपराधियों ने गोली मारी थी.गंभीर रुप से घायल सरयुग महतो का अभी भी इलाज चल रहा है. पुलिस अपराधियों तक तो नहीं पहुंच पाई लेकिन अपराधियों ने अब एफसीआई कर्मी के दरवाजे पर पर्चा लगा कर एक बार फिर रंगदारी मांगी है.
शनिवार की देर रात पर्चा साट कर 5 लाख रंगदारी की मांग की गई है और इसे जल्द ही पूरा करने का अल्टीमेटम भी दिया गया है. रविवार की सुबह जब परिवार जागा तो देखा कि अपराधियों ने फिर से रंगदारी की मांग की है. इसके साथ ही रंगदारी नहीं देने पर अब बेटे की हत्या करने की बात कही है. जिसके बाद पीड़ित के घर में दहशत का माहौल है. पीड़ित परिवार पर्चा लेकर थाने पहुंचा और पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है.
बता दें कि इस से पहले भी परिवार से रंगदारी मांगी गई थी और मांग पूरी नहीं होने पर 10 दिन पहले बथान में सो रहे एफसीआई कर्मी को गोली मार दी गई थी. वही एक साल पहले अपराधियों ने एफसीआई कर्मी के पोते को उठा लिया था.