ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में

Home / news / आर-पार के मूड में नियोजित शिक्षक, 1 फरवरी से जा सकते हैं अनिश्चितकालीन...

आर-पार के मूड में नियोजित शिक्षक, 1 फरवरी से जा सकते हैं अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

24-Jan-2020 01:15 PM

PATNA: समान काम समान वेतन की मांग को लेकर लंबे समय से अपनी लड़ाई लड़ रहे नियोजित शिक्षक सरकार से आर-पार के मूड में है. समान काम सामान वेतन पर सुप्रीम कोर्ट से निराशा हाथ लगने के बाद भी नियोजित शिक्षक मामने को तैयार नहीं हैं. नियोजित शिक्षकों के वेतनमान की लड़ाई खत्म होने के बजाये बढ़ती ही जा रही है. नियोजित शिक्षकों ने एक बार फिर से सरकार के खिलाफ आंदोलन करने का ऐलान कर दिया है.


1 फरवरी से नियोजित शिक्षक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा सकते हैं. शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति की आज एक अहम बैठक होने वाली है. जिसमें राज्यभर के सभी 28 संघ के प्रतिनिधि शामिल होंगे. इसी बैठक में 1 फरवरी से नियोजित शिक्षकों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला होगा. वैसे बिहार राज्य पंचायत नगर प्रारम्भिक शिक्षक संघ ने गुरुवार को ही ऐलान कर दिया था कि 1 फरवरी से सभी नियोजित शिक्षक हड़ताल पर जाएंगे. 


वहीं नियोजित शिक्षकों के इस आंदोलन से नीतीश सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है. इससे पहले भी नीतीश कुमार ने नियोजित शिक्षकों को दो टूक कह दिया था कि सरकार उनकी मांगों को नहीं मानने वाली है. वहीं इस पूरे मामले पर शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा ने कहा है कि शिक्षकों का हड़ताल पर जाने का फैसला समझ से परे है क्योंकि समय-समय पर सरकार वेतन बढ़ाती है, बावजूद नियोजित शिक्षक नहीं समझ रहे. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी लोगों को आजादी है शिक्षकों को कोई रोक नहीं सकता है.