ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / अनंत समर्थकों का दावा, सरकार से जुड़े कई लोगों का वायरल करेंगे वीडियो

अनंत समर्थकों का दावा, सरकार से जुड़े कई लोगों का वायरल करेंगे वीडियो

01-Sep-2019 04:46 PM

By 7

PATNA : विवेका पहलवान के घर में दो दो AK-47 हथियार का वीडियो वायरल होने के मामले में हर रोज एक नया खुलासा हो रहा है. बाहुबली अनंत सिंह के समर्थक सरकार और पुलिस के ऊपर हमलावर हैं. अनंत के करीबी समर्थक बंटू ने वीडियो और तस्वीरों के जरिये एक नया खुलासा किया है. इतना ही नहीं, अनंत समर्थकों ने कहा कि 24 से 48 घंटे के भीतर और वीडियो जारी करेंगे. https://www.youtube.com/watch?v=jgOFkO0IO0Q हथियार के साथ खुलेआम वीडियो वायरल होने के बाद विवेका पहलवान ने चंदन को पहचानने से इनकार कर दिया था. बंटू ने खुलासा करते हुए बोला कि विवेका पहलवान ने कहा था कि वह चंदन को नहीं जानते हैं. बाद में चंदन ने भी वीडियो वायरल कर इसी बात को दोहराया था. उसने कहा कि विवेका के घर में वह किसी को भी नहीं जानता है. बंटू ने एक नया वीडियो दिखाते हुए कहा कि पहले AK-47 को खिलौना बताने की कोशिश की गई लेकिन इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा रहा है कि विवेका पहलवान की सफारी गाड़ी में चंदन कई आधुनिक हथियारों के साथ बैठा है. वीडियो में देखा जा रहा है कि चंदन गाड़ी के अंदर हथियार के साथ मोबाइल में वीडियो बना रहा है. बंटू ने अपनी हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से जांच करने की गुहार लगाई है. उसने पुलिस से जांच की अपील करते हुए कहा कि AK-47 के मामले में कई लोग शामिल हैं. कई सफेदपोश लोग इसमें मिले हुए हैं. उसने एक फोटो दिखाते हुए कहा कि इस तस्वीर में विवेका पहलवान, चंदन और कर्मबीर एक साथ खड़े हैं. पुलिस मामले की जांच कर इनके ऊपर कार्रवाई करे. पटना से गणेश सम्राट की रिपोर्ट