ब्रेकिंग न्यूज़

1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर Bihar News: बिहार के एक CO ने दाखिल खारिज में किया बड़ा खेल, हिम्मत तो देखिए- विभाग ने 4 बार शो-कॉज पूछा पर नहीं दिया जवाब, अब पांचवी बार... BIHAR NEWS : भागने पर भड़के CM नीतीश ! काहे भाग रही है...तो हम बंद कर दें? देखिए न उधर कैसे 2-4 गो भाग रहा है बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार 170 दिन बाद सोनम वांगचुक को राहत, केंद्र ने हटाया NSA; जोधपुर जेल से जल्द होगी रिहाई पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल ‘इलेक्ट्रॉनिक सिटी’, एक लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना

सड़क निर्माण के लिए अब नहीं कटेंगे एक भी पेड़, वन महोत्सव के दौरान लगेंगे डेढ़ करोड़ पौधे

23-Jul-2019 06:19 PM

By 7

PATNA : अगले महीने होने वाले वन महोत्सव को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. अगले महीने 1 से 15 अगस्त तक सूबे में वन महोत्सव मनाया जायेगा. इस दौरान डेढ़ करोड़ पौधे लगाए जायेंगे. डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने कहा कि वन संरक्षण को देखते हुए सड़कों के चैड़ीकरण व अन्य निर्माण के लिए अब एक भी पेड़ नहीं काटा जायेगा. पुराना सचिवालय के सभाकक्ष में विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों की बैठक को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि वन विभाग की ओर से इस साल एक करोड़ व मनरेगा के तहत 50 लाख पौधारोपण का लक्ष्य रखा गया है. सड़कों के चैड़ीकरण व अन्य निर्माण के लिए अब कोई पेड़ नहीं कटेगा, पेड़ों को स्थानांतरित करने का प्रयोग हैदराबाद की एक कंपनी के सहयेग से किया जा रहा है. आम लोगों से सहभागिता की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि संस्थानों के परिसर में वन विभाग द्वारा मुफ्त मेें पौधा देकर रोपण किया जायेगा. मगर उसकी देखभाल की जिम्मेवारी संस्थानों की होगी. निजी तौर पर पौधा लगाने वालों से प्रति पौधे 10 रुपये का शुल्क लिया जायेगा. पटना में लगाए जाने वाले 1 लाख पौधों में से शहरी क्षेत्र में 28 हजार पौधे गैबिनयन में लगाए जायेंग. लगाए जाने वाले पौधे 2 साल पुराने व 3-4 फीट लम्बे होंगे. मोदी ने आगे कहा कि वन महोत्सव के पहले दिन 1 अगस्त को पटना के वेटनरी काॅलेज परिसर में मुख्यमंत्री की मौजूदगी में एक समारोह का आयोजन कर एक हजार पौधारोपण किया जायेगा. पटना से राहुल सिंह की रिपोर्ट