ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar News: राज्यसभा की पांचों सीट पर NDA प्रत्याशी जीते, जेडीयू महासचिव बोले– नीतीश कुमार के नेतृत्व की जीत सरकारी भवनों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने राज्य में 10 उड़नदस्ता टीमें गठित, विशेष जांच अभियान ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप Bihar Ips Officer: बिहार के 2 आईपीएस अधिकारियों की CBI में हुई नियुक्ति...बनाए गए SP, सरकार ने किया विरमित बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर चिराग पासवान की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए CM नीतीश, राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद पहुंचे पार्टी कार्यालय

Home / news / नालंदा में रेलवे की बड़ी लापरवाही, सोलर लैंप गिरने से बच्चे की हुई...

नालंदा में रेलवे की बड़ी लापरवाही, सोलर लैंप गिरने से बच्चे की हुई मौत, बवाल के बाद स्टेशन छोड़कर भागे रेलकर्मी

10-Jul-2019 05:15 PM

By 9

NALANDA: इस्लामपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे की बड़ी लापरवाही सामने आई है. स्टेशन परिसर में उस समय अफरातफरी मच गई जब सोलर लाइट का भारी भरकम स्टैंड अचानक एक बच्चे के उपर गिर पड़ा. सोलर लाइट की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना के बाद लोगों ने जमकर हंगामा मचाया. लोगों का गुस्सा देख रेलकर्मी स्टेशन छोड़कर फरार हो गए. मृत बच्चा जहानाबाद जिले के मुड़ला बिगहा गांव का रहने वाला था और वो इस्लामपुर के बूढ़ानगर इलाके में अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई करता था. हादसे का शिकार मासूम शहर के ही एक निजी स्कूल में पांचवी क्लास का छात्र था. बताया जा रहा है कि ट्रेन की टाइमिंग कापता करने यह मासूम स्टेशन आया था कि इसी दौरान यह भारी भरकम सोलर स्टैंड मासूम के उपर गिर पड़ा. इस घटना के बाद लोगों ने जमकर हंगामा मचाया. लोगों के गुस्से को देख रेलकर्मी स्टेशन छोड़कर फरार हो गए. रेलकर्मी के फरार होने के चलते इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह ठप हो गया. बाद में नाराज लोगों ने मृत बच्चों के परिजनों ने मुआवजे की मांग करते हुए इस्लामपुर- खुदागंज रोड को जाम कर दिया.