बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
26-Feb-2025 05:26 PM
By First Bihar
Bollywood News: हमेशा सुर्खियों में छाए रहने वाले शाहरुख खान मन्नत को छोड़कर परिवार सहित किराए के घर में रहने जा रहे हैं, जिसके पीछे की वजह अब सामने आ चुकी है।
हाल ही में पठान 2 को लेकर ख़बरों में आए बॉलीवुड के किंग खान SRK (Shahrukh Khan) अब अपने नए घर को लेकर चर्चा में हैं, बताया जा रहा है कि अपने आलिशान बंगले मन्नत (Mannat) को छोड़कर बादशाह अपने परिवार, सिक्युरिटी और कर्मचारियों के साथ पाली हिल स्थित एक अपार्टमेंट बिल्डिंग में रहेंगे।
खबरों की मानें तो अभिनेता यह कदम उठाने पर काफी समय से विचार कर रहे थे और अंततः उन्होंने इस साल के अंत तक अपने मन्नत को खाली करने का फैसला ले लिया है, इसके पीछे की वजह है मन्नत का रिनोवेशन जिसके लिए शाहरुख़ ने कोर्ट से अनुमति भी ले ली है।
बता दें कि मन्नत एक ग्रेड 3 हेरिटेज बिल्डिंग की श्रेणी में आती है और इस तरह के बिल्डिंग के नवीनीकरण के लिए कोर्ट से अनुमति लेनी आवश्यक है। कुछ ही समय में मन्नत के नवीनीकरण का कार्य शुरू हो जाएगा जो कि लम्बे समय से रुका हुआ था, अतएव शाहरुख़ अपनी पत्नी गौरी, बच्चों आर्यन, सुहाना और अबराम के साथ किराए की बिल्डिंग में शिफ्ट होंगे।
इस बिल्डिंग के मालिक फिल्म निर्माता वाशु भगनानी हैं, हाल ही में SRK की रेड चिलीज ने वाशु भगनानी के बेटे जैकी भगनानी और उनकी बेटी दीपशिखा भगनानी के संग लीव एंड लाइसेंस एग्रीमेंट साईन किया है, यह एक आलिशान बिल्डिंग है जिसका हर महीने का किराया लगभग 24 लाख है।
बात करें शाहरुख़ खान की आगामी फिल्म पठान 2 की तो शाहरुख़ खान 'किंग' की शूटिंग खत्म करते ही पठान 2 पर काम शुरू करेंगे, अफवाह तो यह भी है कि इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी करेंगे और दीपिका पादुकोण भी इस फिल्म के जरिए वापसी करेंगी, बादशाह के फैंस इस फिल्म को लेकर अभी से काफी उत्साहित हैं।