डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या
18-Jan-2021 09:34 PM
MUZAFFARPUR : अमेजॉन प्राइम पर टेलीकास्ट हो रहे वेब सीरीज तांडव को लेकर बिहार में भी फसाद शुरू हो गया है। मुजफ्फरपुर सीजेएम कोर्ट में तांडव के खिलाफ एक परिवाद दाखिल किया गया है। कोर्ट में दायर परिवाद में कुल 96 लोगों को आरोपी बनाया गया है। शिकायतकर्ता सुधीर कुमार ओझा ने वेब सीरीज में धार्मिक भावनाओं को आहत करने और जाति आधारित भेदभाव फैलाने वाले दृश्यों को लेकर आपत्ति जताई है।
तांडव वेब सीरीज में काम करने वाले अभिनेता सैफ अली खान के साथ-साथ डिंपल कपाड़िया, सुनील ग्रोवर, तिग्मांशु धूलिया जैसे दिग्गज कलाकारों को इसमें आरोपी बनाया गया है। वेब सीरीज तांडव लगातार विवादों में है और हर जगह इसका विरोध हो रहा है। वेब सीरीज में कई आपत्तिजनक बातें हैं। खासतौर पर भारत के प्रधानमंत्री के गरिमामय पद को ग्रहण करने वाले व्यक्ति का चरित्र खराब तरीके से सिर्फ में दिखाया गया है। इस मामले में डायरेक्टर अली अब्बास जफर, निर्देशक हिमांशु कृष्ण मेहरा, लेखक गौरव सोलंकी और अमेज़न प्राइम की ओरिजिनल कंटेंट इंडिया हेड अपर्णा पुरोहित के खिलाफ परिवाद दायर किया गया है।
वेब सीरीज तांडव इतना विवादों में घिर चुकी है कि इस मामले में सूचना प्रसारण मंत्रालय ने अमेज़न प्राइम वीडियो के अधिकारियों को तलब किया है। मंत्रालय ने अमेज़न प्राइम को इस मामले में जवाब देने को कहा है। देशभर में लगातार तांडव के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं और अब बिहार में भी तांडव के सामने मुश्किलें खड़ी हो गई हैं।