बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
21-Feb-2025 02:46 PM
By KHUSHBOO GUPTA
Udit Narayan: बॉलीवुड के मशहूर गायक उदित नारायण शुक्रवार को सुपौल न्यायालय में पेश हुए। उदित नारायण की पहली पत्नी रंजना झा की ओर से दायर मेंटेनेंस और संपत्ति विवाद के मामले में वे कोर्ट में हाजिर हुए। इस मामले में उदित नारायण की यह पहली व्यक्तिगत पेशी थी, क्योंकि अब तक की कई सुनवाइयों में वे गैरहाजिर रहे थे।
कोर्ट ने दोनों पक्षों को सामने रखकर काउंसलिंग की और उनकी दलीलें सुनीं। सुनवाई के दौरान उदित नारायण ने कहा कि वे भविष्य में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश होना चाहते हैं। पहली पत्नी रंजना झा ने अपने आरोपों में कहा है कि उदित नारायण ने उनके अधिकारों का हनन किया और नेपाल स्थित उनकी जमीन के 18 लाख रुपये भी अपने पास रख लिए। उन्होंने 1984 में उदित नारायण से शादी की थी। बाद में सिंगर ने उन्हें अपनी पत्नी मानने से इनकार कर दिया था। इसी विवाद के चलते 2022 में उन्होंने मेंटेनेंस और संपत्ति के पैसे की मांग को लेकर कोर्ट में केस दर्ज कराया।
रंजना नारायण झा ने कोर्ट में बयान देते हुए कहा कि वह अपने पति के साथ रहना चाहती हैं और अब अपनी उम्र और स्वास्थ्य के मद्देनजर उनके साथ जीवन बिताने की इच्छा रखती हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जब वह मुंबई में उदित नारायण से मिलने जाती हैं तो उनके पीछे गुंडे लगा दिए जाते हैं। कोर्ट में पेशी के बाद रंजना ने कहा कि आज कोर्ट में उदित नारायण जी ने समझौते से इनकार कर दिया और उन्होंने केस लड़ने का निर्णय लिया है।